मुंबई

मुंबई: प्रिया सचदेव कपूर ने रानी कपूर को फैमिली ट्रस्ट से किया बेदखल, मामला पहुंचा कोर्ट

संजय कपूर के निधन के बाद परिवार में कानूनी विवाद, प्रिया ने रानी कपूर को ट्रस्ट से बेदखल किया।

रूपम सिंह

Mumbai High Court News: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और उद्योगपति संजय कपूर के निधन के बाद उनका परिवार बड़े कानूनी विवाद में उलझ गया है। यह विवाद हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति से जुड़े आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर है, जिसमें उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर, मां रानी कपूर, बहन मंधिरा कपूर स्मिथ और बच्चों के बीच मतभेद खुलकर सामने आए हैं।

संजय कपूर के निधन के बाद ट्रस्ट के नियंत्रण और प्रबंधन को लेकर परिवार में टकराव गहरा गया है। इसी बीच प्रिया सचदेव कपूर, जो ट्रस्ट की न्यासी और लाभार्थी दोनों हैं, ने रानी कपूर को ट्रस्टी पद से हटाने का औपचारिक नोटिस जारी किया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि के बाद रानी कपूर ट्रस्टी के रूप में कार्य नहीं कर सकेंगी।

ट्रस्ट नियमों के उल्लंघन का आरोप

नोटिस में प्रिया सचदेव कपूर ने आरोप लगाया है कि रानी कपूर की कुछ गतिविधियां ट्रस्ट के नियमों और भारतीय ट्रस्ट अधिनियम के प्रावधानों के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि ये कदम ट्रस्ट के लाभार्थियों के हितों के अनुरूप नहीं हैं। ट्रस्ट डीड का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि रानी कपूर को ट्रस्टी पद से हटाने की प्रक्रिया विधिसम्मत तरीके से पूरी की गई है। नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि तय तिथि के बाद ट्रस्ट के नाम पर रानी कपूर द्वारा की गई कोई भी कार्रवाई अमान्य मानी जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रानी कपूर ने दी कानूनी चुनौती

दूसरी ओर, रानी कपूर ने इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने ट्रस्ट की वैधता पर सवाल उठाते हुए उससे जुड़ी संपत्तियों पर राहत की मांग की है।

ट्रस्ट की पृष्ठभूमि

आरके फैमिली ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2007 में एक निजी और अपरिवर्तनीय ट्रस्ट के रूप में की गई थी। उस समय संजय कपूर इसके एकमात्र लाभार्थी थे। अब ट्रस्ट के नियंत्रण को लेकर परिवार के भीतर बढ़ता विवाद कानूनी लड़ाई का रूप ले चुका है, जिस पर अदालत का फैसला अहम रहेगा।

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद