फाइल फोटो (सोर्स: एएनआई) 
मुंबई

बाबा सिद्दीकी के घर पहुंचे सलमान खान, इन हस्तियों ने भी दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने करीबी मित्र व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी के बांद्रा स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (66) को शनिवार रात को तीन लोगों ने गोली मार दी थी।

आकाश मसने

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता बाबा सिद्दीकी नेता की शनिवार को मुबंई में तीन हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को मकबा हाइट्स अपार्टमेंट स्थित आवास लाया गया। बाबा सिद्दीकी को श्रद्धांजलि देने के लिए राजनेता और अभिनेता पहुंच रहे हैं। रविवार शाम को बाबा सिद्दीकी करीबी दोस्त एक्टर सलमान खान भी उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने करीबी मित्र व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दिवंगत नेता बाबा सिद्दीकी के बांद्रा स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (66) को शनिवार रात उनके बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने गोली मार दी थी। उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बॉडीगार्ड शेरा के साथ पहुंचे

सलमान खान को अपने बॉडीगार्ड शेरा के साथ ‘मकबा हाइट्स अपार्टमेंट' स्थित सिद्दीकी के आवास से रविवार शाम को बाहर निकलते देखा गया। शेरा और कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ 58 वर्षीय अभिनेता लोगों की भीड़ को पार करते हुए बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के मुख्य द्वार से एक काली कार तक पहुंचे।

सलमान उन चंद फिल्मी हस्तियों में से एक हैं, जो शनिवार रात सिद्दीकी के परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। उनके परिवार के सदस्य सोहेल खान, शुरा खान, अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा अग्निहोत्री के साथ-साथ उनकी दोस्त यूलिया वंतूर भी रविवार शाम को सिद्दीकी के आवास की ओर जाते हुए देखी गईं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी