Husband Contract Killing Wife Sakinaka (फोटो क्रेडिट-X)  
मुंबई

कब्र से मिला कातिल का सुराग: मुंबई में डेढ़ साल बाद खुला सुपारी किलिंग का राज, पति ने ही की थी पत्नी की हत्या

Sakinaka Murder Case: मुंबई के साकीनाका में डेढ़ साल बाद हत्या का पर्दाफाश। पति सकाराम ने 6.70 लाख की सुपारी देकर पत्नी की हत्या कराई थी। पिता के शक ने कब्र से राज निकाला।

अनिल सिंह

Husband Contract Killing Wife Sakinaka: मुंबई के साकीनाका इलाके से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पुलिसिया जांच और मानवीय रिश्तों, दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। डेढ़ साल पहले जिस मौत को पुलिस ने 'आत्महत्या' मानकर फाइल बंद करने की तैयारी कर ली थी, वह दरअसल एक सोची-समझी कॉन्ट्रैक्ट किलिंग (Contract Killing) निकली। एक पति ने अपनी प्रेमिका के साथ नई जिंदगी शुरू करने के लिए अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।

एक पिता की अटूट जिद ने न केवल कब्र में दफन राज को बाहर निकाला, बल्कि चार आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाया।

पिता का संदेह और कब्र से निकला सच

14 अक्टूबर 2024 को साकीनाका के संघर्ष नगर में 34 वर्षीय नारंगी उर्फ गीता चौधरी का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला था। साकीनाका पुलिस ने इसे आकस्मिक मृत्यु (ADR) दर्ज किया, क्योंकि शुरुआती पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं थी। अंतिम संस्कार राजस्थान में किया गया, जहाँ शव को दफना दिया गया। हालांकि, मृतका के पिता भानाराम चौधरी (66) को यकीन था कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। उनके लगातार प्रयासों के बाद, डेढ़ साल बाद शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें खुलासा हुआ कि नारंगी की मौत दम घुटने (Strangulation) से हुई थी।

6.70 लाख की सुपारी और तीसरी कोशिश में कामयाबी

DCP दत्ता नलावड़े के अनुसार, आरोपी पति सकाराम चौधरी (36) अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पहले भी दो बार नाकाम कोशिशें कर चुका था—एक बार पवई में सड़क हादसे का रूप देकर और दूसरी बार मारपीट के जरिए। तीसरी बार उसने पेशेवर अंदाज में साजिश रची और अपने दोस्त शंकर डांगी को 6.70 लाख रुपये की सुपारी दी। शंकर ने बाबू और दिनेश गायरी को इस काम में शामिल किया। 14 अक्टूबर को सकाराम ने इन शूटरों के साथ मिलकर रस्सी से पत्नी का गला घोंटा और फिर मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया।

प्रेमिका के लिए रची खौफनाक साजिश

पुलिस की सख्त पूछताछ में सकाराम चौथी बार में टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। जांच में पता चला कि सकाराम का डिंपल चौधरी नामक महिला के साथ प्रेम संबंध था। वह अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना उसके साथ रहना चाहता था और नारंगी को इस रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा मानता था। राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज 'जीरो एफआईआर' को जब साकीनाका पुलिस को ट्रांसफर किया गया, तब तकनीकी साक्ष्यों और कॉल रिकॉर्ड्स के आधार पर इस पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने पति समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा