DGP Sadanand Date :महाराष्ट्र सरकार (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

आईपीएस सदानंद दाते बने महाराष्ट्र पुलिस के नए प्रमुख, लेंगे रश्मि शुक्ला की जगह

DGP Sadanand Date: महाराष्ट्र सरकार ने 1990 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सदानंद दाते को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है, जो रश्मि शुक्ला का स्थान लेंगे।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Police News: महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी सदानंद दाते को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। वह वर्तमान डीजीपी रश्मि शुक्ला का स्थान लेंगे, जो तीन जनवरी को सेवानिवृत्त हो रही हैं। रश्मि शुक्ला के बाद सदानंद दाते महाराष्ट्र कैडर के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।

आईपीएस के 1990 बैच के अधिकारी सदानंद दाते इससे पहले राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत थे और हाल ही में उन्हें पुनः महाराष्ट्र कैडर में नियुक्त किया गया था। महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर उन्हें राज्य पुलिस बल का नया प्रमुख नियुक्त किया।

पुलिस वीरता पदक से सम्मानित

सदानंद दाते 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अपने साहसिक कार्यों के कारण नायक के रूप में उभरे थे। नए पद पर उनका कार्यकाल दो वर्षों का होगा। 26/11 हमलों में उनकी भूमिका के लिए उन्हें राष्ट्रपति के पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।

महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख रह चुके

59 वर्षीय दाते महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुख भी रह चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) में डीआईजी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में महानिरीक्षक (ऑपरेशन) और मुंबई के निकट मीरा-भायंदर तथा वसई-विरार शहरों में पुलिस आयुक्त के रूप में भी सेवाएं दी हैं। उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से आर्थिक अपराधों में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: अमित शाह का सिलीगुड़ी दौरा, कांग्रेस की जाति जनगणना अभियान पर बैठक आज

We are Gen Z - कहकर सेना से भिड़ने वाली पर्यटक ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था चेकपोस्ट का वीडियो

Weather Alert: UP-MP समेत 21 राज्यों में मंडराया खतरा, IMD ने भारी बारिश और तेज हवाओं का जारी किया ऑरेंज अलर्ट

6 साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में पिटाई के दौरान टीचर की गोद में गिरा बच्चा, वीडियो वायरल

सुप्रीम कोर्ट में खेल के अधिकार पर बड़ी सुनवाई, क्या बच्चों को मिलेगा खेलने का मौलिक अधिकार?