ड्रग्स तस्करी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

ट्रेनों से हो रही ड्रग्स तस्करी पर RPF की बड़ी कार्रवाई, नागपुर और कलबुर्गी से 43 किलो गांजा जब्त

Central Railways के आरपीएफ ने ट्रेनों के जरिए हो रही नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर और कलबुर्गी स्टेशनों पर दो ऑपरेशन में 43 किलो गांजा जब्त किया है।

अपूर्वा नायक

RPF Seizes Ganja In Nagpur Kalaburagi Konark Express: ट्रेनों के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सेंट्रल रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग ऑपरेशन में 43 किलो गांजा जब्त किया है। बरामद मादक पदार्थों की कीमत करीब 12।82 लाख रुपये आंकी गई है।

इस कार्रवाई में नागपुर और कलबुर्गी स्टेशनों पर तस्करी के नेटवर्क को निशाना बनाया गया। पहला मामला नागपुर रेलवे स्टेशन का है, जहां 6 फरवरी को आरपीएफ टीम नियमित निगरानी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी।

तलाशी में खुला तस्करी का राज

टीम ने दो बैग लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान बैग से 9 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 24.80 किलो था। इसकी अनुमानित कीमत करीब 3।72 लाख रुपये बताई गई है।

पूछताछ में आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के भिंड निवासी शाहिद खान के रूप में हुई, जिसने बताया कि वह यह खेप ग्वालियर पहुंचाने वाला था। आरोपी को हिरासत में लेकर मामला आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी नागपुर को सौंप दिया गया।

सीट के नीचे बैग में रखा था गांजा

  • दूसरी कार्रवाई कर्नाटक के कलबुर्गी स्टेशन पर की गई, जहां आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त अभियान चलाया। 3 फरवरी को ट्रेन संख्या 11020 कोणार्क एक्सप्रेस की जांच के दौरान कोच B-1 में बर्थ नंबर 41 के नीचे एक लावारिस बैग मिला। नियमों के तहत गवाहों की मौजूदगी में बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 18 बंडल गांजा बरामद हुआ।
  • इस खेप का वजन 18।20 किलो और अनुमानित कीमत 9।10 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ वाड़ी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेल नेटवर्क के जरिए नशे की तस्करी रोकने के लिए निगरानी और संयुक्त ऑपरेशन लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। यात्रियों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 पर दें।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म, 45 मिनट तक हुई चर्चा

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर