अजित पवार प्लेन हादसे पर रोहित पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

क्या टेक-ऑफ से पहले विमान की...? अजित पवार की मौत पर रोहित पवार ने उठाए 5 चुभते सवाल

Rohit Pawar Press Conference: अजित पवार से जुड़े विमान हादसे पर रोहित पवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनसनी मचा दी है। उन्होंने CCTV फुटेज के आधार पर कंपनी के दावों को झूठा बताते हुए 5 गंभीर सवाल पूछे हैं।

आकाश मसने

Rohit Pawar PC On Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रोहित पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अजित पवार से जुड़े हालिया विमान हादसे पर गंभीर सवाल खड़े किए। रोहित पवार ने सीधे तौर पर विमानन कंपनी के मालिक के दावों को चुनौती दी है और इसे एक 'मैकेनिकल फेलियर' (यांत्रिक खराबी) का मामला बताया है।

CCTV फुटेज और स्थानीय लोगों का दावा

रोहित पवार ने कहा कि घटना स्थल के पास लगे CCTV फुटेज और वहां मौजूद चश्मदीदों के बयानों को देखने के बाद यह साफ हो जाता है कि कंपनी के मालिक जो दलीलें दे रहे हैं, वे पूरी तरह झूठी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विमान में उड़ान भरने से पहले ही कोई तकनीकी खराबी थी, जिसे नजरअंदाज किया गया।

रोहित पवार के 5 बड़े सवाल

  • तकनीकी खराबी का सच: प्लेन में असल में क्या खराबी थी? क्या यह पूरी तरह से मैकेनिकल फेलियर का मामला नहीं लगता?
  • लापरवाह चेकिंग: क्या टेक-ऑफ से पहले विमान की ठीक से जांच की गई थी? उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद ग्राउंड स्टाफ और इंजीनियर कौन थे?
  • लापता दस्तावेज: विमान का 'टेकलॉग' और 'एयरवर्थी रिपोर्ट' (Airworthiness Report) कहाँ है? इसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा?
  • मेंटेनेंस पर सवाल: क्या विमान का रूटीन लाइन मेंटेनेंस समय पर हुआ था? हैंगर के CCTV फुटेज क्या दिखाते हैं?
  • हेवी मेंटेनेंस रिकॉर्ड: विमान का आखिरी 'बेस मेंटेनेंस' कब हुआ था? उस मेंटेनेंस की ऑडिट रिपोर्ट क्या कहती है?

रोहित पवार ने मांग की है कि अजित पवार विमान हादसे की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए क्योंकि यह किसी की जान से जुड़ा मामला है। उन्होंने संदेह जताया कि रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है ताकि असली दोषियों को बचाया जा सके।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज