मुंबई

चेंबूर में गन प्वाइंट पर ज्वेलरी शॉप में लूट

प्रभाकर दुबे

मुंबई: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की नाक की नीचे से चेंबूर (Chembur) इलाके में गन पॉइंट (Gun Point) और चाकू की नोक पर दिन दहाड़े एक अलंकार ज्वेलर्स की दुकान में लूट (Robbery) की वारदात ने सनसनी फैला दी है। बता दे की जब लूटेरे अपनी वारदात को अंजाम दे रहे थे ठीक उसी समय मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 6 चार मोबाइल चोरो को पकड़ने पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्यस्त थी और वारदात यूनिट के पीछे की गली में गुरुवार करीब दो बजे हुई है। 

चेंबूर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस लूट में करीब तीन लोग शामिल थे। अलंकार ज्वेलर्स के मालिक सुरेश जैन ने बताया की तीन लोग ग्राहक बनकर आए थे और गन की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था तो जैन ने इसका विरोध किया,जिस पर लुटेरों ने जैन पर ही चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

पुलिस ने शुरु की जांच

 करीब 10 तोले सोने के जेवर और कुछ नकदी लेके भागने में सफल रहे। वारदात के बाद पुलिस को खबर दी गई और पुलिस ने हमेशा की तरह घटनास्थल पर पहुँच कर सीसीटीवी कैमरे और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी