रैपिडो बाइक टैक्सी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mulund Accident ने खोली सुरक्षा खामियां, रैपिडो सेवाओं पर फिर विवाद

Mulund में रैपिडो बाइक की ट्रक से टक्कर में महिला की मौत और उबर निदेशकों पर केस के बाद बाइक टैक्सी सेवाओं की सुरक्षा और अवैध संचालन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में रैपिडो (तबर रैपिडो) बाइक टैक्सी सेवाएं, अब यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी हैं। पिछले कुछ महीनों में इनसे जुड़ी कई, घातक दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें लापरवाही, अवैध संचालन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी साफ दिखती है।

ताजा मामला मुलुंड का है, जहां 49 वर्षीय महिला यात्री शुभांगी मगरे की, रैपिडो बाइक की टक्कर एक तेज रफ्तार मिक्सर ट्रक से होने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे 25 वर्षीय रैपिडो कैप्टन गणेश विश्राम माधव गंभीर रूप से घायल हैं और फोर्टिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने ट्रक चालक जवाहर बंशराज यादव को तुरंत गिरफ्तार कर लिया था। हादसे के पांच दिन बाद नवधर पुलिस ने उबर इंडिया सिस्टम्स प्रा लि के निदेशकों के खिलाफ भी केस दर्ज की है। शिकायत वडाला आरटीओ के मोटर वाहन निरीक्षक रवींद्र गावड़े ने दर्ज कराई है।

नियमों की अनदेखी आम बात

उनके अनुसार, उबर के पास ऐप-आधारित कैब सर्विस की अस्थायी अनुमति थी, लेकिन कंपनी ने बिना परिवहन परमिट वाली निजी एक्टिवा स्कूटर को बाइक टैक्सी के रूप में चलने दिया, जी नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है। 5 नवंबर की मशहूर यूट्यूबर सोनजना गुप्ता रैपिडो बाइक से गिर गई थी। उन्हें जबड़े और ठोड़ी में गभीर फैक्चर हुआ और सर्जरी करानी पड़ी। इसी तरह जुलाई में एक अन्य महिला तेज रफ्तार रैपिडी बाइक से गिरी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो