Ramdas Athawale Offer To Sharad Pawar News: महाराष्ट्र और देश की राजनीति में इस समय शरद पवार की राकांपा के कांग्रेस में संभावित विलय को लेकर जोरदार चर्चा चल रही है।
इसी बीच केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री और आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने शरद पवार को एक बड़ा राजनीतिक ऑफर देकर नया सियासी माहौल बना दिया है।रामदास आठवले ने कहा कि शरद पवार को अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें उनके साथ आना चाहिए। अगर पवार सीधे भाजपा में नहीं जाना चाहते, तो वे हमारी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में आएं।
हम उन्हें सम्मानपूर्वक भाजपा के साथ लेकर जाएंगे, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रामदास आठवले ने कहा कि अब पार्टी में पहले जैसी ताकत नहीं बची है। आने वाले समय में कांग्रेस का भविष्य मजबूत नहीं दिख रहा है। इसी वजह से शरद पवार को कांग्रेस में जाने से बचना चाहिए।
इसी बीच भाजपा नेता और विधायक आशिष देशमुख के एक बयान ने भी राजनीतिक हलवल बढ़ा दी है। उन्होंने दावा किया कि कुछ नेता शरद पवार की राकां और शिवसेना (उद्धव गुट) को कांग्रेस में विलय कराने की कोशिश कर रहे हैं। देशमुख ने कहा कि बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना' जैसी स्थिति में कुछ लोग महाराष्ट्र की राजनीति में विलय का मुद्दा आगे बढ़ा रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- क्या ठाकरे गुट में होगी बड़ी टूट? 7 सांसदों के शिंदे गुट के संपर्क में होने की अटकलों से सियासत गरमाई
राकांपा (शरद पवार गुट) की ओर से कांग्रेस में विलय की चर्चाओं को पहले भी खारिज किया जा चुका है। इसके बावजूद विभिन्न नेताओं के बयान इस मुद्दे को लगातार चर्चा में बनाए हुए हैं। अब सभी की नजर शरद पवार और उनकी पार्टी के आधिकारिक रुख पर टिकी है, क्योंकि वही इन अटकलों पर अंतिम विराम लगा सकता है।