रामदास आठवले और सुप्रिया सुले (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

अस्पताल में शरद पवार से मिले रामदास आठवले, NDA में शामिल होने का दिया न्योता

Ramdas Athawale ने पुणे के निजी अस्पताल में भर्ती शरद पवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पवार और उनकी पार्टी को एनडीए में शामिल होने का खुला आमंत्रण भी दिया।

अपूर्वा नायक

Ramdas Athawale Meets Sharad Pawar: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख और केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने पवार के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में चर्चा की। पवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, शरद पवार की आवश्यक जांच की गई है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उन्हें अगले पांच दिनों तक अस्पताल में निगरानी में रहने और पूर्ण आराम करने की सलाह दी है। उनकी सेहत को लेकर समर्थकों और राजनीतिक नेताओं में चिंता का माहौल है।

राजनीतिक चर्चा भी बनी मुलाकात का हिस्सा

स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ-साथ रामदास आठवले ने शरद पवार और उनकी पार्टी को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने का खुला आमंत्रण दिया। आठवले के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पार्टी पदाधिकारी भी रहे मौजूद

इस मुलाकात के दौरान रिपब्लिकन पार्टी के पुणे शहर महासचिव महिपाल वाघमारे, महासचिव श्याम सदाफुले और नगरसेवक नीलेश आल्हाट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी नेताओं ने पवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मुलाकात से आने वाले समय में महाराष्ट्र की राजनीति में नए गठबंधन और रणनीतियों को लेकर चर्चाएं तेज हो सकती हैं। हालांकि अभी तक पवार या उनकी पार्टी की ओर से एनडीए में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा