मुंबई गर्जना मार्च प्रदर्शन (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

राज-उद्धव की गर्जना में आए गब्बर, स्पाइडर मैन और खुद ज्ञानेश कुमार! कॉस्टयूम पहनकर कुछ ऐसे किया प्रोटेस्ट

Demand For Gyanesh Kumar Resignation: मुंबई में राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में ‘गर्जना’ मार्च निकाला गया। युवाओं ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया।

आंचल लोखंडे

Mumbai Garjana March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और वोटर लिस्ट रिवीजन प्रोसेस में गड़बड़ियों के मुद्दे पर देशभर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे पर ठाकरे बंधुओं ने आज मुंबई में 'गर्जना' मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया। 'गर्जना- संविधान के रक्षा की' इस नाम से रविवार सुबह 11 बजे यह मार्च शुरू हुआ। राज ठाकरे-उद्धव ठाकरे और महाविकास अघाडी के कई नेता इस मार्च में शामिल हुए। साथ ही कई नेताओं के साथ युवाओं ने भी इसमें भाग लिया।

केंद्रीय चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग समेत कई मुद्दों पर आज मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की नेतृत्व में 'गर्जना' मार्च निकाला गया। मेट्रो सिनेमा से मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन हेडक्वार्टर तक मार्च निकाला गया। बता दें, कि इस मार्च में किसी भी पॉलिटिकल पार्टी का झंडा नहीं था। भारत का तिरंगा लेकर मार्च में कई लोग शामिल हुए। ज्ञात हो कि ठाकरे बंधुओं ने लोगों से किसी भी राजनीतिक पार्टी का नहीं बल्कि भारत का झंडा साथ लाने की अपील की थी।

उद्धव ठाकरे भविष्य के प्रधानमंत्री

राज-उद्धव की गर्जना को कांग्रेस और NCP ने खुलकर सपोर्ट किया। जयंत पाटिल ने इस मार्च में हिस्सा लिया। मार्च की जगह पर बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों में उद्धव ठाकरे को भविष्य का प्रधानमंत्री और राज ठाकरे को भविष्य का मुख्यमंत्री बताया गया। इन पोस्टरों ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं का तूफान खड़ा कर दिया है।

हाथों में तिरंगा लिए आया स्पाइडर मैन

उद्धव और राज के संबोधन के साथ-साथ लोगों के कॉस्टूयम के लिए भी यह मार्च का विषय बन गया। मार्च में शामिल हुए लोगों ने अनोखे तरीके से इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया, जो कि इसका हाइलाइट बन गया। गर्जना मोर्चा में स्पाइडर मैन के कॉस्ट्यूम में एक युवा हाथों में तिरंगा लिए आया था। जिसने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की बात रखी और कहा कि जैसे स्पाइडर मैन सबको बचाता है वैसे में यहां देश को बचाने के लिए और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगने आया हूं।

शोले फिल्म का गब्बर

मोर्चा में शोले फिल्म का विलन गब्बर भी दिखाई दिया। गब्बर की कॉस्ट्यूम में आए एक युवा ने कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो बंदूक से मार दूंगा। उसके पास एक बनावटी बंदूक भी थी।

ज्ञानेश कुमार खुद को हथकड़ी

एक व्यक्ति तो हूबहू ज्ञानेश कुमार की तरह दिख रहा था। उसने ज्ञानेश कुमार की तरह कॉस्ट्यूम भी पहना हुआ था और हाथों में रस्सी बांधी हुई थी। गर्जना प्रदर्शन में उन्होंने ज्ञानेश कुमार के रोल को निभाते हुए कहा कि 'हां, मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए।'

TMC छोड़ BJP में शामिल हुईं अभिनेत्री कोयल मल्लिक को मिला बड़ा इनाम, पश्चिम बंगाल से मिला राज्यसभा का टिकट

नौकरशाही से सियासत तक: दिव्या मित्तल के बाद एम नागेश्वर राव की राजनीति में एंट्री, क्या UP में बदल रहा ट्रेंड?

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान पोर्टल पर तुरंत करें ये काम, नहीं अटकेगा पैसा

कोलकाता में मनाया जाएगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस, Gen-Z के लिए विशेष सेगमेंट; शेड्यूल जारी

अगर डॉलर के मुकाबले 99 तक गिरा रुपया, तो महंगा होगा पेट्रोल, पढ़ाई और विदेशी यात्रा, जानें किसको होगा लाभ