राज ठाकरे व एकनाथ शिंदे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

'किलों पर नमो सेंटर बने तो तोड़ देंगे', राज ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को दी चेतावनी

MNS प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की ‘नमो टूरिज्म सेंटर’ योजना पर तीखा हमला किया और चेतावनी दी कि यदि किलों पर ऐसे केंद्र बनाए गए तो वे उन्हें तोड़ देंगे।

आकाश मसने

Raj Thackeray Warns Eknath Shinde: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ऐतिहासिक किलों पर नमो पर्यटन केंद्र बनाने की योजना को लेकर खुली चुनौती दी है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि यदि ऐसे केंद्र बनाए तो हम उन्हें तोड़ देंगे।

राज ठाकरे ने बताया कि कुछ अखबारों में खबरें छपी हैं कि राज्य सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों पर नमो टूरिज्म सेंटर्स बनाने की योजना बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह योजना शहरी विकास विभाग के तहत हो रही है, जिसकी अगुवाई एकनाथ शिंदे कर रहे हैं।

राज बोले- नमो सेंटर तोड़ देंगे

राज ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें एक नमो केंद्र बनाने दो, हम उसे तबाह कर देंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये सामान्य स्थल नहीं हैं; ये स्थल महाराष्ट्र के लिए पवित्र हैं। खबरें यह भी थीं कि राज्य सरकार ने ऐसे केंद्रों के लिए 20 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। डिप्टी सीएम शिंदे पर निशाना साधते हुए, ठाकरे ने पूछा कि सिर्फ उपमुख्यमंत्री बने रहने के लिए कितनी चापलूसी की जरूरत है। उन्होंने कटाक्ष किया कि शायद प्रधानमंत्री को भी अंदाजा नहीं है कि यहां कितनी चटुकारिता हो रही है।

शिंदे क्यों आए निशाने पर?

बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज के चार किले रायगड, प्रतापगढ़, शिवनेरी और सोलहेर में हैं। यहां 'नमो' नाम से एक पर्यटन सूचना केंद्र बनाने की तैयारी चल रही है। शिंदे पर सीधा हमला इसलिए हुआ क्योंकि पर्यटन विभाग शिवसेना (शिंदे) के पास है।

ईवीएम पर उठाए सवाल

अपनी पार्टी के पदाधिकारियों के एक सम्मेलन में बोलते हुए मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने ईवीएम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम का इस्तेमाल सिर्फ़ भारत और अफ़्रीकी देशों में होता है, दूसरे देशों में बैलेट पेपर से मतदान होता है।

राज ठाकरे ने दावा किया कि कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में कई बार दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि मनसे कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच करनी चाहिए।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना