राज ठाकरे (pic credit; social media) 
मुंबई

राज ठाकरे ने मनपा चुनावी तैयारी का बिगुल फूंका, मतदाता सूचियों और बूथ एजेंटों पर रखी पैनी नजर

Mumbai News: राज ठाकरे ने ठाणे में मनसे पदाधिकारियों से चुनावी रणनीति साझा की, मतदाता सूचियों पर नजर रखने और बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने में सावधानी बरतने का निर्देश दिया।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने ठाणे में स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ कर दिया है। शनिवार को ठाणे में आयोजित बैठक में राज ठाकरे ने शहर अध्यक्ष से लेकर उप-शाखा अध्यक्ष तक के पदाधिकारियों से चुनाव जीतने की रणनीति साझा की।

राज ठाकरे ने विशेष रूप से मतदाता सूचियों पर पैनी नजर रखने की आवश्यकता पर जोर दिया और बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने में सावधानी बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी और वोट चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए हर कदम पर सतर्क रहना जरूरी है। मनसे प्रमुख ने सोशल मीडिया का उपयोग करके पार्टी की नीतियों और संदेशों को जनता तक पहुंचाने पर भी बल दिया।

ठाणे मनपा प्रशासन ने हाल ही में प्रभाग संरचना का मसौदा जारी किया है, जिसके तहत 32 वार्डों में चार-चार सदस्यों और एक वार्ड में तीन सदस्यों के हिसाब से कुल 131 नगरसेवक चुने जाएंगे। मनपा पिछले कुछ वर्षों से भंग है और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तहत स्थानीय निकायों का कामकाज प्रशासन द्वारा संचालित हो रहा है।

राज ठाकरे ने अपने भाषण में पिछले चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि 2014 के बाद पार्टी को असफलता का सामना करना पड़ा क्योंकि मतदाता सूचियों में हेराफेरी की गई थी। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि अब ऐसी कोई कमी नहीं होनी चाहिए और हर वार्ड में पार्टी का मजबूत प्रदर्शन सुनिश्चित करना होगा।

बैठक में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता जैसे राजू पाटिल, अविनाश जाधव, शहर अध्यक्ष रविंद मोरे, महासचिव संदीप पादरी और विधि प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष सानिल मदिकर सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। राज ठाकरे ने सभी को मनपा चुनाव में सक्रिय रूप से जुटने और चुनावी तैयारियों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया।

पार्टी प्रमुख ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव में मनसे की सफलता का मार्ग केवल संगठन की एकजुटता, मतदाता सूची की समीक्षा और स्थानीय एजेंटों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल