राज ठाकरे के साेशल मीडिया पोस्ट सोर्स: एक्स/@RajThackeray
मुंबई

राज ठाकरे ने 3 साल पुरानी पोस्ट शेयर कर खोली शरद पवार की पोल, बोले- मैंने 2023 में ही कह दिया था...

Raj Thackeray on Sharad Pawar: महाराष्ट्र की सियासत में हलचल के बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शरद पवार गुट पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने 2023 की अपनी भविष्यवाणी याद दिलाते हुए इसे सत्ता का नाटक बताया।

आकाश मसने

Highlights

  • राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर 2 जुलाई 2023 की अपनी पुरानी पोस्ट को साझा की

  • राज ठाकरे ने शरद पवार और एनसीपी पर निशाना साधा

  • एनसीपी के दोनों गुटों में पिछले तीन साल से चल रहे टकराव को नाटक बताया

Raj Thackeray X Post On NCP Sharad Pawar Politics: परिसीमन बिल को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में जारी उथल-पुथल के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) पर तीखा हमला बोला है। राज ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी तीन साल पुरानी एक पोस्ट को शेयर करते हुए दावा किया है कि राज्य की सियासत में जो कुछ भी हो रहा है, वह सब शरद पवार के 'जंतर-मंतर' का ही एक सोचा-समझा हिस्सा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने तीन साल पहले ही इस सियासी घटनाक्रम की भविष्यवाणी कर दी थी, जो अब सच साबित होती दिख रही है।

राज ठाकरे का शरद पवार पर तीखा हमला

राज ठाकरे ने अपनी ताजा पोस्ट में लिखा कि उन्होंने 2 जुलाई 2023 को ही इस बात का जिक्र कर दिया था, जब एनसीपी का एक गुट टूटकर भारतीय जनता पार्टी के साथ सत्ता में शामिल हो गया था। राज ठाकरे के मुताबिक, इसके बाद अगले तीन सालों तक एनसीपी के दोनों गुटों ने आपस में टकराव और दुश्मनी का एक ऐसा नाटक रचा, जो आम जनता को बिल्कुल असली लग रहा था।

राज ठाकरे ने तंज कसते हुए कहा कि अब ठीक उनके अनुमान के मुताबिक, पार्टी का एक और गुट हरकत में आ गया है और सत्ता की सीढ़ियां चढ़ने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। उन्होंने इसे शरद पवार की ऐसी राजनीति बताया, जिसे बहुत कम लोग ही असल में समझ पाते हैं।

राज ठाकरे ने 2023 की पोस्ट में क्या लिखा था?

राज ठाकरे ने 2 जुलाई 2023 की अपनी पुरानी पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उन्होंने मराठी फिल्म 'सिंहासन' के आखिरी दृश्य और उसके चर्चित किरदार 'दिगु टिपनीस' का जिक्र किया था।

उस पोस्ट में राज ठाकरे ने लिखा था कि शरद पवार खुद को उद्धव ठाकरे के बोझ से मुक्त करना चाहते थे और उसी प्रक्रिया के तहत पवार खेमे का पहला गुट सत्ता के गलियारों की ओर निकल पड़ा है, जबकि जल्द ही दूसरा गुट भी उनके साथ जुड़कर सत्ता की सीढ़ियां चढ़ सकता है।

शिंदे को मिल अहमियत बीजेपी को कभी रास नहीं आई थी

इसके साथ ही राज ठाकरे ने बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे को दी जा रही जरूरत से ज्यादा अहमियत बीजेपी को कभी रास नहीं आई थी, इसलिए उसने इस स्थिति का एक आसान हल निकाल लिया।

महाराष्ट्र की गिरती राजनीतिक साख पर चिंता जताते हुए उन्होंने लिखा था कि कभी देश में बौद्धिक और सामाजिक चेतना की अगुवाई करने वाला यह राज्य आज राजनीति के बेहद निचले स्तर और गंदगी के दलदल में फंस गया है। राज ठाकरे ने सवाल उठाया कि क्या सीधी-सादी और सहनशील जनता के बीच सत्ता का यह घिनौना खेल यूं ही चलता रहेगा या जनता इसका अंत करेगी।

परिसीमन बिल का समर्थन करेगी शरद पवार की पार्टी

बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार ने 30 नवंबर से विशेष संसदीय सत्र बुलाया। 30 नवंबर से लोकसभा और 2 नवंबर को राज्यसभा की बैठक होगी। सरकार इसमें परिसीमन विधेयक और महिला आरक्षण बिल पेश करने की तैयारी में है। वहीं इस संविधान संशोधन बिल को पास के कराने के लिए जरूरी दो तिहाई बहुमत के लिए भाजपा को विपक्ष से कुछ सांसदों को समर्थन चाहिए।

ऐसे में विपक्षी इंडिया गठबंधन शामिल शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार को साथ देने का फैसला किया है। परिसीमन बिल काे समर्थन देने के फैसले के बाद विपक्षी पार्टियां शरद पवार पर हमलावर है।

राज ठाकरे से पहले कांग्रेस ने भी शरद पवार पर कई आरोप लगाए। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने तो यहां तक कह दिया कि शरद पवार का इतिहास पीठ में छुरा घोंपने वाला रहा है। साथ कांग्रेस ने पवार की राज्यसभा उम्मीदवारी के समय किए समर्थन की भी याद दिलाई।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

Delimitation Bill: संसद सत्र से पहले PM मोदी की दो टूक, महिला आरक्षण बिल पर पीछे नहीं हटेगी सरकार

भारत में 50 साल बाद हो रहा परिसीमन; जानें अब तक कितनी बार हुआ डिलिमिटेशन, कब-कब बढ़ीं लोकसभा की सीटें

संसद विशेष सत्र 30 नवंबर: परिसीमन विधेयक पर क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

परिसीमन विधेयक पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने डिलिमिटेशन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया