फाइल फोटो (Image- Social Media) 
मुंबई

राज ठाकरे सप्ताह में दूसरी बार पहुंचे ‘मातोश्री', BMC चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

Mumbai News: पिछली बार उद्धव ठाकरे शिवतीर्थ निवास पर राज ठाकरे से मिलने गए थे, लेकिन उस समय वे अकेले ही थे। वहीं रविवार को राज ठाकरे परिवार सहित उद्धव ठाकरे के मातोश्री निवास पर पहुंचे हैं।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे रविवार को अपने चचेरे भाई और शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री' गए। यह सप्ताह भर में दूसरी बार है, जब राज ठाकरे ‘मातोश्री' पहुंचे हैं। पत्रकारों द्वारा इस मुलाकात के उद्देश्य के बारे में पूछे जाने पर, राज ठाकरे ने कहा, ‘‘मेरी मां मेरे साथ हैं।''

उनका इशारा इस ओर था कि यह एक पारिवारिक मिलन समारोह है। हालांकि, यह मुलाकात बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के महत्वपूर्ण चुनावों के लिए दोनों चचेरे भाइयों के एक साथ आने की अटकलों के बीच हुई है।

राज ठाकरे पिछले रविवार को भी शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत के परिवार के एक समारोह में शामिल होने के बाद ‘मातोश्री' गए थे। कभी एक-दूसरे से दूर हो चुके दोनों चचेरे भाई, 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद सुलह करते दिख रहे हैं।

शिवसेना (उबाठा) और मनसे ने अभी तक बीएमसी चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा नहीं की है, हालांकि उनके नेताओं ने पुष्टि की है कि यह गठबंधन होने वाला है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज