सीपी राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ (सौजन्य-एक्स) 
मुंबई

राहुल पांडे समेत ये तीन अधिकारी बने राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त, राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ

Maharashtra news: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने राहुल पांडे समेत तीन लोगों को सोमवार को राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। इन सभी आयुक्तों का कार्यकाल तीन साल का रहेगा।

प्रिया जैस

मुंबई: वरिष्ठ पत्रकार राहुल पांडे राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें सोमवार को राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। मुंबई स्थित राजभवन में आयोजित एक छोटे से शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने रवींद्र ठाकरे, प्रकाश इंदलकर और गजानन निमदेव को भी राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थिति थे।

प्रारंभ में राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे ने राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त राहुल पांडे और अन्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की अधिसूचना पढ़ी। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रगान और राज्यगान के साथ शुरू हुआ तथा राष्ट्रगान के साथ ही संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में विधान परिषद सदस्य परिणय फुके, मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव तथा सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशक बृजेश सिंह, पत्रकार तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

तीन वर्षों का होगा कार्यकाल

नागरिकों को समय पर और सटीक जानकारी मिले तथा प्रशासन में पारदर्शिता बढ़े तथा नई नियुक्तियों से सूचना आयोग की कार्यकुशलता बढ़ेगी इस उम्मीद से पांडे, निमदेव, ठाकरे और इंदलकर को अगले तीन वर्षों के लिए नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

कौन है राहुल पांडे?

वर्षों तक पत्रकारिता में कार्यरत रहे राहुल पांडे इससे पहले नागपुर डिवीजन के सूचना आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। सूचना के अधिकार के प्रभावी कार्यान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा उनकी लेखन शैली और प्रशासन में पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्धता की वजह से उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।

गजानन निमदेव भी हैं अनुभवी पत्रकार

गजानन निमदेव भी नागपुर के एक अनुभवी पत्रकार हैं। उन्होंने लंबे समय तक सामाजिक मुद्दों पर काम किया है।

आईएएस अधिकारी हैं ठाकरे

रवींद्र ठाकरे पूर्व आईएएस अधिकारी हैं। प्रशासन में उनका व्यापक अनुभव है। उन्होंने जिला कलेक्टर और संभागीय आयुक्त जैसे पदों पर कार्य करते हुए नागरिक-उन्मुख प्रशासन पर जोर दिया था। महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

तजुर्बेकार हैं इंदलकर

प्रकाश इंदलकर एक पूर्व प्रशासनिक अधिकारी हैं। उनका अनुभव सूचना के अधिकार के प्रभावी कार्यान्वयन में लाभदायक होगा। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी विकास के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, आराधना मिश्रा मोना बनीं प्रदेश अध्यक्ष; इमरान मसूद को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pargat Singh: परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वड़िंग की जगह संभालेंगे कमान

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!