संजय राउत (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

राहुल गांधी के वियतनाम दौरे पर घमासान, संजय राउत बोले- विदेश जाना हर नागरिक का अधिकार

Rahul Gandhi Vietnam Visit: संजय राउत ने राहुल गांधी के वियतनाम दौरे का बचाव करते हुए कहा कि विदेश यात्रा करना हर भारतीय नागरिक का अधिकार है। राउत ने पीएम मोदी की यात्राओं का हवाला देते हुए सवाल उठाए।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • संजय राउत ने राहुल गांधी के वियतनाम दौरे का पुरजोर समर्थन किया है।

  • राउत ने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री की तरह हर नागरिक को विदेश जाने का अधिकार है।

  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में उन्होंने विपक्ष के बजाय सरकार से जवाब मांगा।

Sanjay Raut Statement: शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वियतनाम दौरे का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा करना किसी भी नागरिक का अधिकार है और राहुल गांधी एक नागरिक होने के साथ-साथ विपक्ष के नेता हैं। राउत ने सवाल उठाया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश-विदेश की यात्राएं करते हैं, तो राहुल गांधी के विदेश दौरे पर सवाल क्यों खड़े किए जा रहे हैं?

इसके अलावा, संजय राउत ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में जवाब विपक्ष से नहीं, बल्कि सरकार, भाजपा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांगा जाना चाहिए।

क्या वियतनाम जाना गुनाह है?

राहुल गांधी के वियतनाम दौरे का बचाव करते हुए संजय राउत ने सवाल किया कि क्या वियतनाम जाना गुनाह है। उन्होंने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भी लगातार देश-विदेश की यात्रा करते हैं, लेकिन राहुल गांधी के दौरे को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं और किसी भी नागरिक को दूसरे देश में जाने का अधिकार है, बशर्ते उसके पास वैध पासपोर्ट और वीजा हो। उन्होंने वियतनाम को भारत का मित्र देश बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से संबंध रहे हैं।

जिम्मेदारी सरकार और गृह मंत्री की, विपक्ष से सवाल क्यों?

अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले पर संजय राउत ने कहा कि इस घटना को लेकर सवाल सरकार और संबंधित जिम्मेदार लोगों से पूछे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि ये सवाल सरकार, भाजपा, अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री से पूछना चाहिए।

राउत ने यह स्पष्ट किया कि इस मामले में विपक्ष की ओर से जवाब देने के बजाय सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने भाजपा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जिम्मेदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि घटना से जुड़े सवालों के जवाब उन्हें देने चाहिए।

- एजेंसी इनपुट से

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल