देवेंद्र फडणवीस और राहुल गांधी (सौजन्य-एक्स) 
मुंबई

राहुल गांधी की दादी ने आपातकाल लगाया, उन्हें संविधान पर भरोसा नहीं, कांग्रेस पर फडणवीस का पलटवार

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज (3 अक्टूबर) मुंबई में साइबर जागरूकता माह अक्टूबर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के कोलंबिया बयान कि आलोचना की।

प्रिया जैस

Devendra Fadnavis slams Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इन दिनों कोलंबिया के दौरे पर हैं। इस बीच भारत के लोकतंत्र के खिलाफ राहुल गांधी का एक बड़ा बयान सामने आया। इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हंगामा मच गया। राहुल गांधी के इस बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "राहुल गांधी भारत के संविधान की ताकत में विश्वास नहीं करते हैं और इसका एक कारण यह है कि उन्हें भारत का इतिहास नहीं पता है। उनकी दादी इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया और संविधान में बदलाव करके भारत में निरंकुश शासन लाने की कोशिश की।"

देवेंद्र फडणवीस का बयान

देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, "भारत के लोगों ने उन्हें उखाड़ फेंका, यह भारतीय लोकतंत्र है, जो डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने दिया है। इस लोकतंत्र को कमजोर करने की ताकत किसी में नहीं है। उनकी मानसिकता कमजोर है, स्वाभाविक रूप से, वे संविधान के खिलाफ हैं। इसलिए मैं बार-बार कहता हूं, राहुल गांधी एक सीरियल झूठे हैं।"

राहुल गांधी का कोलंबिया बयान

राहुल गांधी ने कोलंबिया में जाकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत के दौरान कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां अनेक धर्म, भाषाएं और परंपराएं मौजूद हैं। यहां लोकतांत्रिक व्यवस्था सभी को जगह देती है। लेकिन आज इस व्यवस्था पर चारो ओर से हमला हो रहा है।

राहुल गांधी यही नहीं रुके बल्कि उन्होंने भारत की तुलना चीन से कर दी। उन्होंने कहा कि, भारत और चीन की व्यवस्था में बड़ा अंतर है। चीन की व्यवस्था बहुत सख्त और केंद्रीकृत है। जबकि भारत की व्यवस्था विविधताओं से भरी हुई है यहां कई भाषाएं, धर्म और परंपराएं हैं। भारत का ढांचा लोकतंत्र पर टिका है और इसी वजह से यह ज्यादा जटिल है। लेकिन इस समय इस पर लगातार हमले हो रहे हैं।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं