रियल एस्टेट सेक्टर (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

धनतेरस पर मुंबई Real Estate में मंदी, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में 40 प्रतिशत की गिरावट

Dhanteras पर मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन 40 प्रतिशत की गिरावट देखने के लिए मिली है और ये घटकर सिर्फ 284 रह गया है। आमतौर पर धनतेरस पर रियल एस्टेट में बंपर बुकिंग होती है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: धनतेरस जैसे शुभ अवसर पर मुंबई का प्रॉपर्टी बाजार इस बार उम्मीद के मुताचिक रफ्तार नहीं पकड़ सका। आमतौर पर इस दिन रियल एस्टेट में बुकिंग और रजिस्ट्रेशन का रुझान तेज रहता है, लेकिन इस बार आंकड़े कुछ और कहानी बयां कर रहे हैं।

शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस के दिन शाम 7:25 बजे तक केवल 284 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए। यह औसत दैनिक रजिस्ट्रेशन (463) की तुलना में लगभग 40% कम है। अक्टूबर महीने की 1 से 18 तारीख तक कुल 8,351 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

धनतेरस, दशहरा, गुढ़ी पाड़वा और अक्षय तृतीया जैसे दिन पारंपरिक रूप से मुंबई के रियल एस्टेट सेक्टर के लिए सबसे शुभमाने जाते हैं। डेवलपर्स और ब्रोकर्स इन अवसरों पर नए प्रोजेक्ट लॉन्च और बुकिंग की रणनीति बनाते हैं। लेकिन इस वार बाजार की यह सुस्ती उद्योग जगत को सोचने पर मजबूर कर रही है कि यह महज कैलेंडर इफेक्ट है या बदलते बाजार रुझान का संकेत।

विशेषज्ञों का मानना है कि शनिवार को पड़ी धनतेरस की तारीख ने रजिस्ट्रेशन को संख्या पर असर डाला, क्योंकि वीकेंड पर आमतौर पर कम रजिस्ट्रेशन होते हैं। वहीं कुछ विश्लेषकों का कहना है कि यह गिरावट उच्च सेगमेंट में धीमे निर्णय चक्र और खरीदारों के सतर्क रुख की ओर इशारा करती है। हालांकि, कई डेवलपर्स अब भी आशावादी हैं। उनका मानना है कि लक्ष्मी पूजन और पड़वा जैसे आने वाले दिनों में रजिस्ट्रेशन में तेजी लौट सकती है और त्योहारी सीजन का पूरा प्रभाव तब दिखेगा।

  • तारीखः 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार)
  • कुल रजिस्ट्रेशन (शाम 7:25 बजे तक): 284
  • अक्टूबर 1-18 कुल रजिस्ट्रेशनः 8,351
  • औसत दैनिक रजिस्ट्रेशनः 463
  • गिरावटः 40% कम
  • प्रमुख त्योहारी दिनः धनतेरस, दशहरा, गुढ़ी पाड़वा, अक्षय तृतीया

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

Cyclone Arnab: 53 ट्रेने रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल