प्रियंका चतुर्वेदी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

'पार्टी के मतभेदों से होगा राजनीतिक नुकसान...' पंजाब कांग्रेस की कलह पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान!

Priyanka Chaturvedi Statement: पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह पर शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने की नसीहत दी है।

गोरक्ष पोफली

Priyanka Chaturvedi Statement On Punjab Congress Internal Rift: पंजाब कांग्रेस में पार्टी में अंदरूनी कलह और बगावत को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने उम्‍मीद जताई है कि पार्टी की सीनियर लीडरशिप और प्रदेश कांग्रेस की टीम मिलजुलकर शिकायतों को दूर करेंगे, जिससे आगामी चुनाव में लाभ मिल सके।

पंजाब कांग्रेस में चल रहे विरोध को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने मीडिया से कहा कि इससे एक बार फिर पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी के अंदरूनी मतभेदों का उसे अंततः राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पंजाब विधानसभा चुनाव दूर नहीं हैं और पार्टी को एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा।

मनीष तिवारी पर चिंता

उन्‍होंने कहा कि मनीष तिवारी सांसद रह चुके हैं और यूथ कांग्रेस में काम कर चुके हैं। कमेटी में उनको भी नहीं रखा गया। मैं उम्‍मीद करती हूं कि पार्टी की सीनियर लीडरशिप और पंजाब कांग्रेस की टीम मिलजुल कर इस पर काम करेंगे। इस दौरान एक दूसरे के शिकायतों को दूर करेंगे।

जनादेश का अपमान

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि आज जिस तरह से लोग चुनावों से निराश हो रहे हैं, वह बहुत चिंताजनक है। वे किसी खास पार्टी को वोट देते हैं, लेकिन कुछ ही समय में पैसे, राजनीतिक प्रभाव और सरकारी ताकत का इस्तेमाल करके सांसदों और विधायकों को तोड़कर और राजनीतिक पार्टियों को विभाजित करके उनके वोट की अहमियत खत्म कर दी जाती है। भारत का सुप्रीम कोर्ट अभी शिवसेना के बंटवारे के मामले की सुनवाई कर रहा है और अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं आया है।

चुनाव आयोग पर सवाल

उन्‍होंने कहा कि एसआईआर के माध्‍यम से लोगों के अधिकारों को छीना जा रहा है। मत चोरी को लेकर हम लगातार बोल रहे हैं कि वोट में हेराफेरी की जा रही है। यह सब चुनाव आयोग के दायरे में आता है। चुनाव आयोग जनता के विश्‍वास पर खरा नहीं उतर रहा है।

राम मंदिर पर बयान

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले पर प्रियंका चतुर्वेदी कहती हैं, मैं बस इतना कहूंगी कि जो हुआ है, वह भक्तों की आस्था के साथ धोखा है। इस गंभीर साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह सनातन धर्म को मानने वाले सभी लोगों की आस्था से जुड़ा है और उस आस्था की रक्षा की जानी चाहिए।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: राजस्थान में बीजेपी की फैन फॉलोइंग को झटका, कई जगहों पर कांग्रेस की बढ़त

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा