त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

जोरों शोरो से शुरू हो गई सिंहस्थ मेले की तैयारी, अटल अखाड़े की बैठक में बन गई रणनीति

महाराष्ट्र के नासिक के त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ कुंभमेला का आयोजन किया जाने वाला है। जिसको लेकर प्रशासन और साधु-संतों के कामकाज को रफ्तार दी जा रही है। साधु संतों ने आरती और भंडारे का आयोजन किया।

अपूर्वा नायक

Nashik News In Hindi: शंभू पंचायती अटल अखाड़े की राष्ट्रीय स्तर की महतों की एक महत्वपूर्ण बैठक त्र्यंबकेश्वर स्थित अखाड़े में संपन्न हुई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि महाराष्ट्र का एकमात्र सिंहस्थ कुंभमेला त्र्यंबकेश्वर में ही होता है, इसलिए अखाड़ा स्तर पर इसके कामकाज को गति दी जाएगी।

साथ ही, प्रमुख महतों ने सरकार से भी यात्रियों और भक्तों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। आपको बता दें कि जल्द ही नासिक के त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ कुंभ मेले का आयोजन होने वाला है।

गणेश पूजन से हुई शुरुआत

गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित इस बैठक की शुरुआत इष्ट देवता भगवान गणेश के पूजन से हुई।यहां की विशेष परंपरा के अनुसार, पादुका रूप में स्थापित भगवान गणेश का पूजन किया गया।इस दौरान साधु-संतों और महतों ने पूजन-आरती की और भंडारे का आयोजन किया। अखाड़ा परिसर में आने वाले साधु-संतों और भक्तों के लिए सुविधाओं का निर्माण करने के साथ-साथ, अखाड़ा परिसर में पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे।

बैठक में इन पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

  • बैठक में कुंभमेला के नियोजन के लिए महंत मगत पुरी और सचिव बटुकगिरी को पदाधिकारी नियुक्त किया गया। इस अखाड़े के सेक्रेटरी महंत सत्यगिरी महाराज का मार्गदर्शन इस बैठक में प्रमुख रूप से रहा।
  • इस बैठक के दौरान, अखाड़े के ब्रह्मलीन ठानापति उदयगिरीजी महाराज के स्थान पर पहले से ही ठानापति पद पर दीपेंद्रगिरी महाराज की नियुक्ति की पुष्टि की गई।
  • इस अवसर पर सचिव सनातन भारती, सचिव पवन गिरी, सचिव सुंदर गिरी, महंत प्रमोद गिरी, महंत गोविंद गिरी सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील