मुंबई में गणेश विसर्जन की तैयारियां पूरी (pic credit; social media) 
मुंबई

मुंबई में गणेश विसर्जन की तैयारियां पूरी, 10 हजार कर्मचारी तैनात, 290 कृत्रिम तालाबों की व्यवस्था

Mumbai News: मुंबई में अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के लिए बीएमसी ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।10 हजार कर्मचारी तैनात, 290 कृत्रिम तालाब और लाइफगार्ड से लेकर मेडिकल सुविधा तक की तैयारी पूरी की है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: गणेशोत्सव का समापन नजदीक है और अनंत चतुर्दशी पर गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए बीएमसी और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं की कमान संभाल ली है। शनिवार को होने वाले विसर्जन के लिए शहरभर में बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं।

बीएमसी के अनुसार, इस वर्ष लगभग 70 प्राकृतिक और 290 कृत्रिम तालाबों में प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई है। लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए 10 हजार से अधिक अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पुलिस बल, लाइफगार्ड और मेडिकल टीम भी समुद्री तटों पर मौजूद रहेगी।

सुरक्षा और सुविधाएं

समुद्र तटों पर 2,178 लाइफगार्ड, 56 मोटरबोट और 129 वॉच टावर तैनात किए गए हैं। चौपाटी पर रेत में वाहन न फंसें, इसके लिए 1,175 स्टील प्लेट बिछाई गई हैं। छोटे गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 66 जर्मन राफ्ट भी उपलब्ध कराए गए हैं। निर्माल्य संग्रहण के लिए 594 कलश और 307 वाहन तैयार किए गए हैं। साथ ही 42 क्रेन, 287 स्वागत कक्ष और 236 प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्थापित किए गए हैं। 115 एम्बुलेंस और 6,188 पलहलाइट्स के साथ 138 सर्चलाइट्स रोशनी का इंतजाम करेंगी। इसे भी पढ़ें- ‘अनंत चतुर्दशी’ को गणेश जी के विसर्जन से पहले जान लें ये जरूरी बातें, कहीं कोई गलती न हो जाए

डिजिटल सुविधा और चेतावनी

लोग अपने घर के पास कृत्रिम तालाबों की जानकारी बीएमसी की वेबसाइट या क्यूआर कोड स्कैन कर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं समुद्री किनारों पर "ब्लू बटन जेलीफिश" और "स्टिंग रे" से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

ज्वार-भाटा का समय

अनंत चतुर्दशी के दिन सुबह 11.09 बजे समुद्र में 4.20 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। शाम 5.13 बजे निम्न ज्वार और रात 11.17 बजे फिर से ऊंचा ज्वार आएगा। अगले दिन सुबह भी ज्वार-भाटा का असर रहेगा। मुंबईकरों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित तरीके से विसर्जन करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन