बैठक के दौरान प्रताप सरनाईक  (सोर्स: नवभारत फोटो)
मुंबई

1 लाख से अधिक चालकों ने सीखी मराठी, परिवहन मंत्री सरनाईक बोले- मराठी से नाता जोड़ने वाला ही संस्कृति का दूत

Auto Taxi Drivers Marathi Training: महाराष्ट्र में 1 लाख से अधिक ऑटो-टैक्सी चालकों ने सीखी व्यवहारिक मराठी भाषा। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा- मराठी से नाता जोड़ने वाला ही संस्कृति का दूत है।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Pratap Sarnaik Marathi Language Training: महाराष्ट्र में रोजगार करने वाले अमराठी व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए शुरू किया गया 'हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे मराठी शिकवणी अभियान' अभूतपूर्व सफलता की ओर बढ़ रहा है। राज्य परिवहन विभाग के अनुसार अब तक 1 लाख से अधिक अमराठी चालकों ने व्यवहारिक मराठी भाषा सीख लिया है।

अभियान की समीक्षा

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने अभियान की समीक्षा बैठक के बाद कहा, महाराष्ट्र में रोजगार करना है तो मराठी से नाता जोड़ना ही होगा। यह कोई जबरदस्ती नहीं, बल्कि अपनत्व की भाषा है। यात्रियों से दो मीठे शब्द मराठी में बोलने वाला हर चालक महाराष्ट्र की संस्कृति का सम्मान करने वाला दूत बन जाता है। बैठक में परिवहन आयुक्त राजेश नार्वेकर, वरिष्ठ साहित्यकार प्रदीप ढवण, मुंबई मराठी साहित्य संघ और कोकण मराठी साहित्य परिषद के प्रतिनिधि मौजूद थे।

अस्मिता और संस्कृति की आत्मा

मंत्री सरनाईक ने कहा कि मराठी सिर्फ संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र की अस्मिता और संस्कृति की आत्मा है। यहां जीविका कमाने वाले हर व्यक्ति को मराठी का सम्मान करना चाहिए। यात्रियों से मराठी में बात होगी तो व्यवहार आसान होगा और लोगों के बीच अपनापन भी बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा मिलने के बाद शुरू किए गए इस अभियान को लाखों अमराठी लोगों ने सकारात्मक जवाब दिया है।

उनका यह स्वैच्छिक प्रयास बालासाहेब ठाकरे के मराठी प्रेम को सच्ची श्रद्धांजलि है।राज्य सरकार के मराठी भाषा विभाग, मुंबई मराठी साहित्य संघ और कोकण मराठी साहित्य परिषद के संयुक्त प्रयास से यह अभियान अब जनांदोलन का रूप ले चुका है। सरनाईक ने कहा कि मराठी सीखने वाला हर चालक सिर्फ नियम मानने वाला नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की संस्कृति का सम्मान करने वाला संवेदनशील नागरिक है।

15 अगस्त आखिरी तारीख

परिवहन विभाग ने सभी शेष अमराठी व्यावसायिक चालकों से 15 अगस्त तक प्रशिक्षण पूरा कर लेने की अपील की है। अभियान का समापन 17 अगस्त को ठाणे के राम गणेश गडकरी रंगायतन में मुख्यमंत्री के हाथों होगा। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार और मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत भी शामिल होंगे।

इस अवसर पर कोकण मराठी साहित्य परिषद की ओर से हजारों चालकों को व्यवहारिक मराठी प्रशिक्षण पूरा करने का प्रमाणपत्र दिया जाएगा। सरनाईक ने मराठी का सम्मान, यात्रियों से आत्मीय संवाद और महाराष्ट्र से भावनात्मक रिश्ता को इस अभियान का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि इसे और व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते