प्रकाश पगारे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मोदी पर पोस्ट कर बुरे फंसे 'मामा',भाजपाइयों ने बीच सड़क पहना दी थी साड़ी, अब बोले-'मैंने तो सिर्फ..

PM Narendra Modi के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना कांग्रेस के पदाधिकारी प्रकाश उर्फ मामा पगारे को काफी भारी पड़ गया। जिसके विरोध में भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने इन्हें साड़ी पहना दी।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले कल्याण के कांग्रेस पदाधिकारी प्रकाश उर्फ़ मामा पगारे को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर साड़ी पहनाकर अपमानित किया।

इस घटना के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है और भाजपा-कांग्रेस के बीच तल्खी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पगारे कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें सुरेश पाटिल नाम से फोन आया, लेकिन टूकॉलर पर कॉल करने वाले का नाम भाजपा पदाधिकारी संदीप माली दिखा।

पगारे ने कहा कि वे अपने बेटे को अस्पताल में चेकअप के लिए ले जा रहे थे, तभी अस्पताल के बाहर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदू परब, संदीप माली और 10-15 कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोका। उन्हें उनकी पोस्ट दिखाई और जातिवाचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

यदि पोस्ट आपत्तिजनक थी तो केस करते

इसके बाद जबरन उन्हें साड़ी पहनाई गई और वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया। पगारे का कहना है कि अगर मेरी पोस्ट गलत लगी थी, तो मेरे खिलाफ केस दर्ज करते। मुझे गालियां दी गईं, जातिवाचक शब्द कहे गए। यह सिर्फ मेरा नहीं बल्कि बहुजन समाज का अपमान है। यह पोस्ट भी मैंने नहीं लिखी, केवल फॉरवर्ड की थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन पोटे ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पगारे को झूठ बोलकर बुलाया गया, धमकाया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में डीसीपी से मिलकर भाजपा पदाधिकारियों पर मामला दर्ज करने की मांग करेंगे।

हमने साड़ी पहना कर दिया जवाब

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नंदू परब ने कहा, पगारे ने प्रधानमंत्री की साड़ी पहने हुए फोटो वायरल किया था। यह निंदनीय है। इसलिए हमने भी उन्हें उसी तरह साड़ी पहनाकर जवाब दिया, भाजपा पदाधिकारी संदीप माली ने चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से यदि हमारे नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई तो उसका जवाब तुरंत दिया जाएगा, यह मामला अब तूल पकड़ चुका है और कांग्रेस ने साफ कहा है कि भाजपा नेताओं पर कड़ी कार्रवाई न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद