प्रभादेवी स्टेशन की नई सीढ़ी (फोटो नवभारत)
मुंबई

मुंबई: प्रभादेवी स्टेशन पर भीड़ कम करने की पहल, 80 दिनों में दक्षिण FOB पर अतिरिक्त सीढ़ी का निर्माण पूरा

Prabhadevi Station New Staircase: मुंबई के प्रभादेवी स्टेशन के दक्षिण फुट ओवरब्रिज पर अतिरिक्त सीढ़ी का निर्माण 80 दिनों में पूरा हुआ। यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने और बाहर निकलने में आसानी होगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • सीढ़ी का निर्माण दक्षिण एफओबी के पश्चिमी हिस्से में किया गया है।

  • बीएमसी से NOC मिलने के बाद काम शुरू हुआ था।

  • निर्माण से पहले बीएमसी का सार्वजनिक शौचालय हटाया गया।

  • सड़क और रेलवे ट्रैक के बीच सीमित जगह में काम पूरा किया गया।

New Staircase On South Foot Overbridge: पश्चिम रेलवे के प्रभादेवी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और भीड़भाड़ कम करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। स्टेशन के दक्षिण फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के पश्चिमी हिस्से में अतिरिक्त सीढ़ी का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। इस नई सीढ़ी से यात्रियों को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने और स्टेशन से बाहर निकलने में सहूलियत मिलेगी।

80 दिनों में इस निर्माण कार्य हुआ पूरा

रेलवे प्रशासन के अनुसार, बृहन्मुंबई महानगरपालिका से आवश्यक एनओसी मिलने के महज 80 दिनों में इस निर्माण कार्य को पूरा किया गया। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले संबंधित स्थान पर मौजूद बीएमसी के सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक को हटाया गया। इसके बाद अतिरिक्त सीढ़ी का निर्माण शुरू कर निर्धारित अवधि में पूरा किया गया।

कई चुनौतियों के बीच पूरा हुआ काम

इस परियोजना का निर्माण कई प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच किया गया। निर्माण स्थल पर एक तरफ सड़क और दूसरी तरफ रेलवे ट्रैक होने के कारण काम करने के लिए बेहद सीमित जगह उपलब्ध थी। ऐसे में निर्माण सामग्री रखने, मशीनों की आवाजाही और अन्य गतिविधियों को संचालित करना चुनौतीपूर्ण रहा।

इसके साथ आसपास रिहायशी इमारतें होने के कारण रात में निर्माण कार्य करने की अनुमति नहीं थी। लिहाजा सीमित दिन के समय में ही काम पूरा करना पड़ा। इससे निर्माण के लिए उपलब्ध समय भी सीमित हो गया था।

भूमिगत केबल और पाइपलाइन भी बनी बाधा

पश्चिम रेलवे के इस निर्माण के दौरान कई भूमिगत बिजली केबल और अन्य उपयोगिता सेवाओं की लाइनें सामने आईं। इनकी पहचान करने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और बिना किसी नुकसान के निर्माण कार्य आगे बढ़ाने के लिए विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। इसके साथ ही निर्माण क्षेत्र में मौजूद पानी की पाइपलाइनों के कारण भी कुछ गतिविधियों में बाधाएं आईं।

मौजूदा पाइपलाइनों को सुरक्षित रखते हुए काम पूरा करने के लिए संबंधित स्तर पर समन्वय किया गया। नई सीढ़ी शुरू होने से प्रभादेवी स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बेहतर होगी। साथ ही दक्षिण एफओबी पर लंबे समय से महसूस की जा रही पहुंच आसान हो गई है।

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना

BJP नेता लालकृष्ण आडवाणी के बेटे कौन हैं? वे राजनीति में क्यों नहीं आए

आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं