प्रतीकात्मक तस्वीर  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई के गोवंडी में पुलिस का बड़ा एक्शन, तड़ीपार गैंगस्टर चव्हाण गिरफ्तार, सिपाही पर हमले का मामला दर्ज

Mumbai Police Action: मुंबई के गोवंडी में गणपति जुलूस के दौरान देवनार पुलिस ने तड़ीपार गैंगस्टर श्रवण चव्हाण को गिरफ्तार किया। आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला किया था।

रूपम सिंह

Mumbai Deonar Police Arrest Gangster Shravan Chavan: गोवंडी इलाके में गणपति आगमन जुलूस के दौरान देवनार पुलिस ने एक बेहद नाटकीय और साहसिक कार्रवाई करते हुए, खतरनाक गैंगस्टर श्रवण जनार्दन चव्हाण (26) को गिरफ्तार कर लिया है।

जून 2027 तक मुंबई और ठाणे से तड़ीपार (शहर से निष्कासित) होने के बावजूद यह अपराधी कानून को चुनौती देकर शहर में घुसा था। हत्या, डकैती, रंगदारी और मकोका जैसे संगीन मामलों में वांछित चव्हाण की मौजूदगी की, खबर मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा है।

घटना 14 सितंबर की शाम करीब 7:45 बजे की है, जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चव्हाण एक मित्र मंडल के गणपति जुलूस में दर्शन के लिए आ रहा है। डीसीपी समीर शेख और सीनियर इंस्पेक्टर रमेश यादव के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर शिवाजीराव बड़े की टीम ने तुरंत जाल बिछाया। जैसे ही पुलिस ने चव्हाण को पकड़ा, उसने भागने के लिए हिंसक हमला कर दिया।

मुंबई शहर के गोवंडी पुलिस के अनुसार उसने कॉन्स्टेबल सुनील सोनावणे का गला घोंटने की कोशिश की और नाखूनों से उनकी गर्दन व छाती को लहूलुहान कर दिया था।

इसी दौरान गैंगस्टर के साथी समाधान पांडुरंग वाघमारे (30) ने पुलिसकर्मियों पर कथित हमला कर चव्हाण को छुड़ाने की कोशिश की।

हालांकि, सूचना मिलते ही पहुंचे एपीआई देव बागुल, रविंद्र गोडसे और हंडाल ने दोनों को दबोच लिया। घायल कॉन्स्टेबल सोनावणे को तुरंत शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू

  • पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक चव्हाण का आपराधिक इतिहास बेहद खतरनाक रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, साल 2022 में आर्थर रोड जेल में बंद रहने के दौरान भी उसने जेल अधिकारी पर हमला किया था।

  • उस वक्त इंटरकॉम पर रिश्तेदार से बात करने का तय समय खत्म होने पर कॉल काटने से नाराज होकर उसने मारपीट की थी।

  • फिलहाल देवनार पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप