पीएम मोदी (pic credit; social media)  
मुंबई

30 सितंबर को मुंबई आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, नवी मुंबई एयरपोर्ट और मेट्रो-3 का कर सकते हैं उद्घाटन

Mumbai News: पीएम मोदी 30 सितंबर को मुंबई दौरे पर रहेंगे। संभावना है कि वे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और मेट्रो-3 के अंतिम चरण का उद्घाटन करेंगे। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सोनाली चावरे

Maharashtra News:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 सितंबर को मुंबई दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरे को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इस दौरान दो बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स— नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और मेट्रो-3 लाइन के आखिरी चरण—का उद्घाटन कर सकते हैं।

नवी मुंबई एयरपोर्ट को लेकर पिछले कई वर्षों से काम जारी है और स्थानीय लोगों सहित यात्रियों में इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार था। एयरपोर्ट के पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। उद्घाटन के बाद जल्द ही यहां से हवाई सेवाएं शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस एयरपोर्ट के शुरू होने से मौजूदा मुंबई एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा। साथ ही ठाणे, रायगढ़, पुणे और नवी मुंबई के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह एयरपोर्ट मुंबई महानगर क्षेत्र के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसकी जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मेट्रो-3 लाइन के अंतिम चरण का भी उद्घाटन कर सकते हैं। मेट्रो-3 कोलाबा से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स होते हुए सीप्ज़ तक जाएगी और इसे “मेट्रो की धड़कन” कहा जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने से दक्षिण मुंबई और उपनगरीय इलाकों के बीच तेज और किफायती आवागमन संभव होगा। यात्री समय और यातायात जाम दोनों से बड़ी राहत पाएंगे।

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों परियोजनाओं का उद्घाटन मुंबई और नवी मुंबई के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। एयरपोर्ट और मेट्रो-3 से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन को भी नई गति मिलेगी।

प्रधानमंत्री का यह दौरा गणेशोत्सव के बाद हो रहा है, ऐसे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने पूरी तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस, एयरपोर्ट अथॉरिटी और मेट्रो प्रशासन ने इस दौरे के लिए संयुक्त बैठकें आयोजित की हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन