प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबई में सजेगा कूटनीति का मंच: कल PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की होगी मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल

PM Modi Mumbai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई दौरे पर रहेंगे, जहां वे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। जिसमें कई अहम मुद्दों पर बात होगी।

आकाश मसने

PM Modi Emmanuel Macron Meeting: आर्थिक राजधानी मुंबई कल एक ऐतिहासिक कूटनीतिक कार्यक्रम की गवाह बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 17 फरवरी को मुंबई में मुलाकात करेंगे। यह दौरा न केवल भारत-फ्रांस के रणनीतिक संबंधों को मजबूती देगा, बल्कि भविष्य की तकनीकों और नवाचार (Innovation) के लिए एक नया रोडमैप भी तैयार करेगा।

क्या है पीएम मोदी और मैक्रों का शेड्यूल?

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी मंगलवार दोपहर मुंबई पहुंचेंगे। दोपहर 3:15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच मुंबई के 'लोक भवन' (पूर्व राजभवन) में द्विपक्षीय वार्ता शुरू होगी। इस बैठक में 'होराइजन 2047 रोडमैप' के तहत रक्षा, सुरक्षा और अंतरिक्ष जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। शाम 4:30 बजे दोनों नेता समझौतों (MoUs) का आदान-प्रदान करेंगे और एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य जारी करेंगे। शाम 5:15 बजे होटल ताज पैलेस में 'भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष 2026' (India-France Year of Innovation) का भव्य उद्घाटन होगा। यहां दोनों नेता व्यापारिक दिग्गजों, स्टार्टअप्स और शोधकर्ताओं को संबोधित करेंगे। शाम 7:15 बजे: गेटवे ऑफ इंडिया पर सांस्कृतिक समारोह और नवाचार वर्ष का जश्न मनाया जाएगा।

सुरक्षा और ट्रैफिक एडवाइजरी

VVIP मूवमेंट को देखते हुए मुंबई पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (WEH) पर सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों (HMV) के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। वाकोला फ्लाईओवर से दहिसर टोल नाका के बीच उत्तर और दक्षिण दोनों दिशाओं में यातायात प्रभावित हो सकता है। आम नागरिकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

रणनीतिक महत्व

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की यह चौथी भारत यात्रा है, लेकिन मुंबई का यह उनका पहला दौरा है। यह मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि भारत और फ्रांस आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ा रहे हैं। इसके बाद राष्ट्रपति मैक्रों दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहां वे 'AI इम्पैक्ट समिट' में हिस्सा लेंगे।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान