प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो- सोशल मीडिया 
मुंबई

PM मोदी ने बीजेपी विधायकों-सांसदों के साथ की बैठक, निकाय चुनाव में जीत का दिया मंत्र

PM Modi News: मुंबई दौरे पर पीएम मोदी ने राजभवन में बीजेपी नेताओं संग बैठक कर मनपा चुनाव जीतने की रणनीति साझा की। नवी मुंबई एयरपोर्ट और मेट्रो का उद्घाटन भी किया।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: दो दिवसीय दौरे पर मुंबई आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया के बाद मुंबई में भूमिगत मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया। लगभग चार साल बाद हो रहे मुंबई महानगरपालिका के बहुप्रतीक्षित चुनाव की पृष्ठभूमि में मुंबई आए पीएम मोदी ने रात में राजभवन में बीजेपी विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के साथ अहम बैठक की।

बताया जा रहा है कि बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम, मुंबई के भाजपा विधायक, सांसद और मंत्री मौजूद थे। बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को अहम सलाह दी।

पिछले कई वर्षों से मुंबई महानगर पालिका में शिवसेना-बीजेपी के गठबंधन वाली महायुती की सत्ता रही है। हालांकि 2017 में शिवसेना और बीजेपी अलग-अलग चुनाव लड़ी थी। तब बीजेपी ने शिवसेना को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि बीजेपी मामूली अंतर से अपना महापौर बनाने से चूक गई थी।

लेकिन इस बार बीजेपी के पास मुंबई में अपना पहला महापौर बनाने का पूरा अवसर है। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम मोदी की सलाह बूस्टर डोज का काम कर सकती है। खासकर तब जब मुंबई मनपा चुनाव की पृष्ठभूमि में उद्धव और राज ठाकरे के साथ आने के संकेत मिल रहे हैं।

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे

कोलकाता में ममता बनर्जी पर जानलेवा हमले की कोशिश, हमलावर ने चाकू से किया अटैक- VIDEO

Explainer: 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी का दावा कितना सच?

दिल्ली में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे लाखों रुपये, रामलीला मैदान से CBD ग्राउंड तक; देखें किसका कितना चार्ज

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं