पीएम किसान सम्मान निधि योजना (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी, 9.32 करोड़ किसानों के खातों में पहुंची 18,640 करोड़ की राशि

PM Narendra Modi ने गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की। इसके तहत देशभर के 9.32 करोड़ किसान परिवारों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए।

अपूर्वा नायक

PM Kisan Samman Nidhi Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक आधार प्रदान करने वाली बेहद महत्वपूर्ण योजना है।

सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और यह योजना किसानों को बीज, खाद तथा अन्य कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है।

प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में आयोजित एक समारोह के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की गई। मुंबई से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े।

करोड़ों किसानों के खातों में पहुंची राशि

सरकार की ओर से जारी इस किस्त के तहत देशभर के लगभग 9.32 करोड़ किसान परिवारों के खातों में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से जमा की गई। इस योजना के जरिए किसानों को बिना किसी बिचौलिए के सीधे आर्थिक सहायता मिलती है।

अब तक 4.27 लाख करोड़ से अधिक का भुगतान

सरकार के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक किसानों के खातों में 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है। इससे देश के करोड़ों किसानों को खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है।

अधिकारी भी कार्यक्रम से जुड़े

इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी विधान भवन से जुड़े रहे। सरकार का कहना है कि आने वाले समय में भी किसानों के हित में ऐसी योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा ताकि कृषि क्षेत्र को आर्थिक मजबूती मिल सके।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव