सांसद पप्पू यादव और शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई

सनातन धर्म पर हमला करोगे तो रिएक्शन होगा ही...! सांसद पप्पू यादव पर हमले पर बोलीं शाइना एनसी

Pappu Yadav Attack Shaina NC Statement: दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने की घटना पर शाइना एनसी ने कहा- सनातन धर्म पर हमले पर प्रतिक्रिया स्वाभाविक है।

अनिल सिंह

Shaina NC React On Pappu Yadav Slipper Attack: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास (पंडारा रोड) पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक युवक द्वारा चप्पल फेंके जाने की घटना ने राजनीतिक गलियारों में तूल पकड़ लिया है।

इस हाई-प्रोफाइल सुरक्षा चूक पर विपक्षी नेताओं द्वारा दिल्ली पुलिस और बीजेपी पर निशाना साधे जाने के बीच, महाराष्ट्र में शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) की वरिष्ठ नेता शाइना एनसी की प्रतिक्रिया सामने आई है। शाइना एनसी ने घटना की निंदा करते हुए सांसद पप्पू यादव को भड़काऊ बयानों और धार्मिक मान्यताओं पर अनर्गल टिप्पणियों से बचने की सलाह दी है।

सनातन धर्म पर हमला होगा तो प्रतिक्रिया स्वाभाविक

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में आक्रामक राजनीति या हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा, "यदि आप सनातन धर्म पर हमला करेंगे और लोगों की धार्मिक मान्यताओं की निंदा करेंगे, तो समाज में उसकी प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक है। कोई भी हिंसा का समर्थन नहीं कर रहा है और जनप्रतिनिधि पर हमला निंदनीय है, लेकिन पप्पू यादव को भी आत्मचिंतन करना चाहिए कि वे ऐसे भड़काऊ बयान क्यों देते हैं जिससे लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।"

राम मंदिर विवाद पर स्किट के बाद बिगड़ा माहौल

गौरतलब है कि यह घटनाक्रम संसद परिसर में राम मंदिर चंदे को लेकर किए गए एक विवादित नाटक (स्किट) के विरोध में पप्पू यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज होने के ठीक एक दिन बाद हुआ। शाम को जब पूर्णिया सांसद अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे, तभी दो लोग वहां घुस आए और उनमें से एक ने उन पर चप्पल फेंक दी। सांसद समर्थकों का आरोप है कि हमलावरों के पास चाकू भी था।

बुलंदशहर के आरोपी सुमित की पिटाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चप्पल फेंकने वाले आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी सुमित के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद सांसद के समर्थकों ने सुमित की जमकर धुनाई कर दी, जिसे बाद में मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी सुमित ने दावा किया कि वह संतों और सनातन परंपराओं के खिलाफ सांसद पप्पू यादव की कथित अपमानजनक टिप्पणियों से बेहद नाराज था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल दिल्ली पुलिस इस पूरे मामले की सुरक्षा चूक और साजिश के कोण से जांच कर रही है।

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी