राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे विजय रैली (सौजन्य-एएनआई, एक्स) 
मुंबई

उद्धव-राज की 'विजय रैली' की तय हुई रूपरेखा, पोस्टर जारी कर दिया पैगाम

महाराष्ट्र में ठाकरे बंधुओं की विजय रैली का कार्यक्रम तय हो गया। उद्धव ठाकरे गुट ने एक पोस्ट कर विजय रैली की पूरी जानकारी दी है। वर्ली डोम में मनसे-उद्धव गुट के नेताओं की संयुक्त बैठक में फैसला लिया।

प्रिया जैस

मुंबई: शिवसेना यूबीटी ने 5 जुलाई को होने वाले अपने विजय मोर्चे का ब्यौरा आखिर साझा कर दिया है। इस दौरान उद्धव ठाकरे गुट ने मराठी लोगों से इसमें सम्मिलित होने का आग्रह किया है और कहा है कि विजय रैली ऐसी मनाए कि दुबारा कोई मराठी भाषा की तरफ आंख उठाकर भी न देखें।

5 जुलाई को वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में आयोजित होने वाले 'विजय रैली' में दोनों ठाकरे बंधु एक साथ दिखाई देंगे। पहली कक्षा से हिंदी भाषा अनिवार्य रूप से पढ़ाने संबंधी सरकारी आदेश को रद्द कराने के लिए शिवसेना (उद्धव गुट) और मनसे ने 5 जुलाई को एक संयुक्त मोर्चा निकालने का आह्वान किया था।

हालांकि, इससे पहले ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि इस संबंध में जारी दोनों सरकारी आदेश वापस ले लिए गए हैं। इसके बावजूद, अब उसी निर्धारित तिथि 5 जुलाई को ठाकरे बंधु एक साथ 'विजय समरोह' आयोजित करेंगे। अब यह समारोह किस रूप में होगा, इसकी जानकारी सामने आई है। ठाकरे बंधुओं के 'विजय समारोह' की तैयारी को लेकर पिछले कुछ दिनों से दोनों पार्टियों के नेता लगातार बैठकें कर रहे हैं।

उद्धव गुट ने शेयर किया पोस्ट

उद्धव गुट ने पोस्ट शेयर कर अपने कार्यक्रम की जानकारी दी। पोस्ट के अनुसार, विजय समारोह 5 जुलाई, शनिवार को सुबह बजे निकाली जाएगी। ये समारोह एन.एस.सी.आय. डोम वरली, मुंबई में आयोजित किया जाएगा।

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का पैगाम

अपनी पोस्ट में शिवसेना यूबीटी ने लिखा, "इतिहास गवाह है... हमने हमेशा मराठी लोगों के साथ हुए हर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई है। यही बुलंद आवाज एक बार फिर 'हिंदी सत्ता' के खिलाफ लड़ाई में सुनाई दी। सरकार को पीछे हटना पड़ा क्योंकि हम साथ हैं। मराठी लोगों की एकता की जीत हुई है! आइये, इस जीत के पल का जश्न मनाएं! मौजूद रहें! उद्धव ठाकरे - राज ठाकरे" शिंदे को सताया बगावत का डर, ‘शिवकोष शिवसेना विश्वस्त संस्था’ का प्रस्ताव पेश

बैठक में तय की गई रूपरेखा

वर्ली डोम में मनसे-शिवसेना (उद्धव गुट) के नेताओं की एक संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में समारोह के स्वरूप को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। इस बैठक में मनसे की ओर से बाला नांदगांवकर, संदीप देशपांडे और नितीन सरदेसाई उपस्थित थे, जबकि शिवसेना (उद्धव गुट) की ओर से अनिल परब और सुनील शिंदे शामिल हुए। इस बैठक में समारोह की रूपरेखा तय की गई।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM