क्रिप्टोकरेंसी (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Crypto निवेशकों के पैसे पर बड़ा झटका, ईडी ने किया मास्टरमाइंड के खिलाफ कार्रवाई

Mumbai: ऑक्टॉफएक्स फॉरेक्स घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने 2,385 करोड़ की क्रिप्टो संपत्तियां कुर्क की। साथ ही इस घोटाले के मास्टरमाइंड पावेल प्रोज़ोरोव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई में ऑक्टॉफएक्स फॉरेक्स घोटाले के पीएमएलए के तहत, 2,385 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी परिसंपत्तियों को कुर्क करने का अंतिम आदेश जारी किया है।

इस घोटाले का मास्टरमाइंड, पावेल प्रोज़ोरोव, साइबर अपराधों के लिए स्पेन में स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक एफआईआर पर आधारित है।

जिसमें ऑक्टॉफएक्स पर निवेशकों को उच्च रिटर्न का लालच देकर ठगने का आरोप है। जांच से पता चला कि जुलाई 2022 से अप्रैल 2023 तक ऑक्टॉफएक्स ने भारतीय निवेशकों से 1,875 करोड़ रुपये ठगे और 800 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है।

ऑक्टॉफएक्स फॉरेक्स घोटाला

2019 से 2024 तक, इसने 5,000 करोड रुपये से अधिक की अवैध कमाई की जिसका बड़ा हिस्सा विदेश भेजा गया, यह पोंजी स्कीम की तरह संचालित हुआ, जिसमें नकली चार्ट और लिपेज के जरिए निवेशको को नुकसान पहुंचाया गया, धन यूपीआई और बैंक हस्तांतरण के जरिए एकत्र कर नकली कंपनियों को भेजा गया, जिसे प्रोजोरोव द्वारा नियंत्रित फर्जी फर्मों में स्थानांतरित किया गया।

ईडी ने स्पेन में 19 अचल संपत्तियों और एक लग्जरी याँट सहित 2।681 करोड़ रुपये की संपतियां कुर्क की है। ऑक्टॉकएक्स और 54 अन्य आरोपियों के खिलाफ विशेष पीएमएलए अदालत में शिकायत दर्ज की गई है। जांच जारी है, जिससे और खुलासे की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान