उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक... शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन

Shiv Sena UBT Tension: महाराष्ट्र की राजनीति में ऑपरेशन टाइगर 3 से हड़कंप। शिंदेसेना विधायक मुर्जी पटेल का दावा बाले ठाकरे गुट के 13 विधायक शिंदे के संपर्क में। अब ठाकरे गुट में की बढ़ी टेंशन।

गोरक्ष पोफली

Shinde MLA Claim 13 UBT MLAs In Touch: शिवसेना विधायक मुर्जी पटेल ने दावा किया है कि महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर की श्रृंखला जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि लोग लोकप्रिय नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बहुत उम्मीदों से देखते हैं और पूरे राज्य के प्रतिनिधि के रूप में उनके नेतृत्व को स्वीकार करते हैं।

मुंबई में मीडिया से बात करते हुए मुर्जी पटेल ने कहा कि कल उद्धव ठाकरे की शिवसेना को सचिन अहीर के रूप में बस एक छोटा सा झटका लगा है। अभी और भी बहुत कुछ होना बाकी है, क्योंकि इसमें विधायक और पार्षद शामिल हैं। ऑपरेशन टाइगर-3 कल शुरू हुआ है और आने वाले दिनों में आप ऑपरेशन टाइगर-4 भी देखेंगे।

ठाकरे गुट के 13 विधायक शिंदे के संपर्क में

उन्होंने आगे कहा कि हमारे साथ ठाकरे गुट के 13 से 14 विधायक हैं। जिस दिन एकनाथ शिंदे तारीख तय करेंगे, वे हमारे साथ आ जाएंगे। मुर्जी पटेल के इस बयान के बाद अब महाराष्ट्र की राजनीति में फिर क्या बदलाव होता है, यह देखने के लिए कई लोग उत्सुक हैं। वहीं दूसरी तरफ ठाकरे की सेना में निश्चित ही फिर से टेंशन बढ़ा होगा, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।

राजनीतिक हल्कों में चर्चा जोरों पर है कि जैसे 6 सांसदों के पार्टी से जाने का दावा किया गया था, जिसे ऑपरेशन टाइगर कहा गया। अब यह दावा किया जाना कि विधायक भी शिंदेसेना में आने को तैयार हैं, यह उद्धव ठाकरे के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। अगर ठाकरे ने अपनी पार्टी बचाने के लिए जल्द कोई रणनीति नहीं बनाई, तो ठाकरे की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

'हम दो हमारे दो' का बोर्ड लगाएं उद्धव: राम कदम

सचिन अहीर के एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल होने पर राम कदम ने कहा कि उद्धव ठाकरे के साथ कोई नहीं रहना चाहता; धीरे-धीरे सभी साथ छोड़ रहे हैं। उन्हें तो अब अपने यहाँ 'हम दो, हमारे दो' का बोर्ड लगाना होगा।

भाजपा विधायक ने कहा कि धीरे-धीरे सभी नेता ठाकरे गुट को छोड़ रहे हैं। लेकिन, आत्मचिंतन करने के बजाय वे बयान देते हैं कि हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। यह बयान दिखाता है कि धीरे-धीरे यूबीटी की डूबती नाव से सभी उतर जाएंगे।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा