कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

पृथ्वीराज चव्हाण को कांग्रेस दिखाएगी पार्टी से बाहर का रास्ता? BJP ने सेना के अपमान का उठाया मुद्दा

Prithviraj Chavan Controversy: ऑपरेशन सिंदूर पर पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के बयान को भाजपा ने राष्ट्रविरोधी बताया। BJP ने कांग्रेस से माफी और चव्हाण को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।

आकाश मसने

BJP Demanded Prithviraj Chavan Expelled From Congress: पूर्व केंद्रीय मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने बुधवार को दोहराया कि 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर' के पहले दिन पाकिस्तान से हवाई संघर्ष में भारत को "पूरी तरह से हार" का सामना करना पड़ा था। इस पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे सेना का अपमान और राष्ट्रविरोधी करार दिया है।

ऑपरेशन सिंदूर पर बयानबाजी से गरमाई राजनीति

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने गुरुवार को अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा कि वह मानते हैं कि 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर' के पहले दिन पाकिस्तान के साथ हवाई संघर्ष में भारत को पूरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। चव्हाण ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सैन्य अभियान पर अपनी टिप्पणियों के लिए आलोचनाओं के बावजूद माफी मांगने से इनकार कर दिया है।

भाजपा ने की निष्काषित करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी ने चव्हाण की टिप्पणी को "राष्ट्रविरोधी" करार दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चव्हाण पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को भारतीय सेना के अपमान के लिए पार्टी नेता की ओर से देश से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा ने कांग्रेस से मांग की है कि वह चव्हाण को पार्टी से निष्कासित करे।

कांग्रेस की चुप्पी पर उठे सवाल

सैयद जफर इस्लाम ने चव्हाण की टिप्पणियों पर कांग्रेस पार्टी की चुप्पी की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व की यह चुप्पी ही पार्टी की मानसिकता को दर्शाती है। इस्लाम ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सीधे अपील की है कि वे चव्हाण की टिप्पणियों के लिए देश से माफी मांगें और उन्हें तुरंत पार्टी से निष्कासित करें। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब देश की सुरक्षा और सेना के मनोबल का मुद्दा राजनीतिक चर्चा के केंद्र में बना हुआ है। चव्हाण के लगातार अपने बयान पर कायम रहने से यह विवाद और गहराता जा रहा है।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो