मुंबई लोकल ट्रेन  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

अक्टूबर की तपती गर्मी से रेलवे पटरी पर बढ़ा खतरा, मुंबई में 3 जगह इमरजेंसी ब्लॉक; लोकल 25 मिनट लेट

Mumbai Local Train: अक्टूबर की गर्मी से पटरियां फैलने के खतरे को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने परेल, दिवा और दीघा में इमरजेंसी ब्लॉक लिया। लोकल ट्रेनें 20-25 मिनट देरी से चलीं।

रूपम सिंह

Mumbai Train October Heat Rail Track Expansion: अक्टूबर महीने की भीषण गर्मी और तेज धूप का असर अब रेलवे पटरियों पर भी दिखने लगा है। पटरियों के अत्यधिक गर्म होने और उनके फैलने के खतरे को देखते हुए सेंट्रल रेलवे को परेल, दिवा और दीघा में अचानक इमरजेंसी ब्लॉक लेना पड़ा। पटरियों की जांच और जरूरी मरम्मत कार्यों के लिए ट्रेनों की आवाजाही रोकी गई, जिसका सीधा असर लोकल सेवा पर पड़ा।

इस दौरान कई लोकल ट्रेनें 20 से 25 मिनट की देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परेल में डाउन स्लो लाइन पर दो बार काम किया गया, जिसके बाद दिवा और फिर ट्रांस-हार्बर लाइन पर दीघा स्टेशन के पास भी ब्लॉक लिया गया।

इससे संबंधित रूट की लोकल ट्रेनों का पूरा टाइम टेबल गड़बड़ा गया। अक्टूबर के महीने में तापमान अचानक काफी बढ़ जाता है, जिससे लोहे की पटरियां तपकर फैलने लगती हैं। अगर पटरियों में खिंचाव या फैलाव ज्यादा हो जाए तो ट्रेनों के पटरी से उतरने का खतरा बन सकता है।

तीन स्टेशनों पर लिया गया ब्लॉक, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

परेल स्टेशन पर दोपहर 12:30 से 12:45 बजे और फिर 1:05 से 1:25 बजे तक डाउन स्लो ट्रैक पर ब्लॉक लिया गया। इसके बाद दिवा में दोपहर 1:38 से 1:53 बजे तक डाउन स्लो लाइन पर ट्रेनें रोकी गईं। वहीं ट्रांस-हार्बर मार्ग के दीधा स्टेशन के पास दोपहर 2:09 से 2:25 बजे तक काम चला।

अलग-अलग जगहों पर लिए गए इस अचानक ब्लॉक के कारण लोकल ट्रेनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। ट्रेनें 20 से 25 मिनट लेट होने से स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर मुसाफिरों की भारी भीड़ जमा हो गई और आने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए लोगों को भारी धक्का-मुक्की और मशक्कत करनी पड़ी।

मेट्रो स्टेशनों के बाहर अंधेरा, सुरक्षा खतरे में

मुंबई मेट्रो रेल के यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है, लेकिन कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के आसपास प्रकाश व्यवस्था की भारी कमी बनी हुई है। रात के समय अंधेरा रहने के कारण यात्रियों विशेषकर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मुंबई बीएमसी के सभागृह नेता गणेश खणकर ने इस संदर्भ में मनपा आयुक्त अश्विनी भिड़े से हस्तक्षेप करने का निवेदन किया है। खणकर ने कहा कि मेट्रो स्टेशनों की ओर जाने वाली सड़कों, पैदल मार्गों, फुटपाथों और प्रवेश-निकास द्वारों पर आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट तथा हाईमास्ट लाइटें लगाई जानी चाहिए। प्रशासन को तत्काल सर्वेक्षण करवाकर स्थायी प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

कहां और कब लगा इमरजेंसी ब्लॉक

  • परेल: दोपहर 12:30 से 12:45 और 1:05 से 1:25 बजे डाउन स्लो लाइन

  • दिवा : दोपहर 1:38 से 1:53 बजे डाउन स्लो लाइन

  • दीघा: दोपहर 2:09 से 2:25 बजे ट्रांस-हार्बर लाइन

  • असर : लोकल ट्रेनें 20 से 25 मिनट की देरी से चलीं

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां

राहुल गांधी के डिजिटल सत्याग्रह पर सियासत तेज, मध्य प्रदेश से दर्ज हुईं 2300 से ज्यादा आवाजें; इंदौर सबसे आगे

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार