मुंबई, ठाणे- पालघर में अलर्ट जारी (pic credit; social media) 
मुंबई

मुंबई, ठाणे और पालघर में भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से बढ़ेगा मानसून का जोर

Mumbai News: बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से मुंबई, ठाणे और पालघर में बुधवार से शुक्रवार तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गरज-चमक और तेज हवाओं की आशंका, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमीय सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसके असर से मुंबई, ठाणे और पालघर में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक के लिए अलग-अलग अलर्ट जारी किए हैं और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई और उपनगरों के लिए बुधवार से शुक्रवार तक येलो अलर्ट लागू रहेगा। ठाणे और पालघर में बुधवार को येलो अलर्ट, गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट और शुक्रवार को फिर से येलो अलर्ट रहेगा। वहीं रायगढ़ को लगातार तीन दिन ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी में नया दबाव

मौसम वैज्ञानिक अथर्या शेट्टी ने जानकारी दी कि बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। अगले 24 घंटों में यह धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसके असर से मानसूनी हवाओं में नमी बढ़ेगी और महाराष्ट्र, गुजरात व मध्य प्रदेश तक बारिश का दायरा फैल सकता है। इस सिस्टम से जुड़ी ट्रफ रेखा भी उत्तरी कोंकण तक सक्रिय रहेगी। इसे भी पढ़ें- मुंबई और आसपास भारी बारिश का अलर्ट, 3-4 सितंबर को बिगड़ सकते हैं हालात, झीलें हुईं फुल

गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। तटीय इलाकों में समुद्र की लहरें ऊंची उठ सकती हैं। इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

अगस्त के बाद एक और दौर

अगस्त के बाद सितंबर में मुंबई और आसपास के जिलों में यह बारिश का एक और बड़ा दौर माना जा रहा है। शहर और उपनगरों में मंगलवार को मौसम शांत रहा और कोई अलर्ट लागू नहीं था, लेकिन बुधवार से स्थिति बदल जाएगी।

लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। बारिश के कारण यातायात और रेल सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है। प्रशासन ने भी आपात सेवाओं को अलर्ट पर रखा है।

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग