रोहिणी खडसे, शरद पवार और अंजलि सालवे (सोर्स: एआई)
मुंबई

रोहिणी खडसे का कार्यकाल खत्म, NCP में बड़ा बदलाव; क्या डॉ. अंजली सालवे को मिलेगी नई जिम्मेदारी?

NCP Women Wing Maharashtra: राकां शरदचंद्र पवार की महिला इकाई में बदलाव की तैयारी है। रोहिणी खडसे का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद डॉ. अंजली सालवे का नाम सामने आया है।

आलोक उमाकृष्ण

NCP Rohini Khadse Replaced By Anjali Salve: राकां शरदचंद्र पवार पार्टी की महिला इकाई में बड़े संगठनात्मक बदलाव की चर्चा शुरू हो गई है। महिला प्रदेशाध्यक्ष रोहिणी खडसे का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब यह पद विदर्भ को देने की तैयारी है।नागपुर मंडल की डॉ. अंजली सालवे को इस पद पर नियुक्त किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

तीन साल तक महिला आघाडी की संभाली कमान

रोहिणी खडसे पिछले तीन वर्षों से राकां शरदचंद्र पवार पार्टी की महिला आघाडी की प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। खानदेश क्षेत्र से आने वाली खडसे ने अपने कार्यकाल के दौरान महिला संगठन को सक्रिय रखते हुए विभिन्न सामाजिक और महिला संबंधी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने महिलाओं से जुड़े सवालों पर पार्टी की भूमिका को सामने रखने के साथ संगठनात्मक स्तर पर भी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाए रखा। उनके नेतृत्व में महिला आघाडी ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित कीं। अब तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद पार्टी नए नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रही है।

कौन हैं डॉ. अंजली सालवे?

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला प्रदेशाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी इस बार विदर्भ को देना लगभग तय माना जा रहा है, जिसके चलते डॉ. अंजली सालवे का नाम सामने आया है। वे महिलाओं से जुड़े मुद्दों और महिला आयोग की नियुक्तियों पर पहले भी मुखर रही हैं। उनका मानना रहा है कि महिलाओं के लिए काम का अनुभव रखने वालों को ही संबंधित जिम्मेदारियां मिलनी चाहिए।

शरद पवार की मौजूदगी में हो सकती है नियुक्ति

जानकारी के अनुसार, प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे के हाथों और राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार की मौजूदगी में डॉ. सालवे को नियुक्ति पत्र सौंपा जा सकता है। हालांकि अंतिम तस्वीर पार्टी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी।

लक्ष्मण बांदल बने प्रदेश उपाध्यक्ष

इसी बीच पार्टी ने एक और नियुक्ति करते हुए उद्योजक लक्ष्मण बांदल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। वे हवेली तालुका के वडाचीवाडी के पूर्व सरपंच रह चुके हैं। प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। डॉ. सालवे की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा और खडसे को मिलने वाली अगली जिम्मेदारी पर अब कार्यकर्ताओं की नजर टिकी है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब