सुनील शेलके और संजय राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

NCP विधायक ने लूटी हजारों करोड़ की रॉयल्टी! सांसद राउत का आरोप, CM को भेजे सबूत

शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत के हाथों अब एनसीपी विधायक के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा आ गया है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद सीएम देवेंद्र फडणवीस के सामने एक पत्र लिखकर किया है।

प्रिया जैस

मुंबई: शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र भेजा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने एनसीपी (अजित गुट) के विधायक सुनील शेलके पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राउत का आरोप है कि शेलके ने खनन क्षेत्र में हजारों करोड़ों की रॉयल्टी हड़पकर सरकार के साथ धोखाधड़ी की है। राउत ने फडणवीस से मांग की है कि वे शेलके के खिलाफ कार्रवाई करें और महाराष्ट्र की लूट को रोके।

इस पर विधायक शेलके ने कहा कि अगर राउत इस संबंध में कोई सबूत देते हैं, तो मैं उस पर जवाब दूंगा। राउत ने कहा कि यह एक बेहद गंभीर मामला है। सरकार को समर्थन देने वाले दलों के विधायक और सांसद महाराष्ट्र को लूट रहे हैं, लेकिन फडणवीस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।मावल के विधायक शेलके ने हजारों करोड़ों की रॉयल्टी की चोरी की है। उन्होंने एमआईडीसी की जमीन पर अवैध रूप से खनन उद्योग शुरू किया और सरकार की रॉयल्टी को नुकसान पहुंचाया है।

सबूतों सहित भेजे 21 भ्रष्टाचार से जुड़े मामले - राउत

मैंने इस संबंध में पूरी जानकारी और सबूतों के साथ मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। राउत ने यह भी कहा कि अब तक मैंने फडणवीस को उनके मंत्रिमंडल के मंत्रियों और विधायकों के भ्रष्टाचार से जुड़े 21 मामले सबूतों सहित भेजे हैं, लेकिन आज तक उन्होंने किसी भी मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, न ही उन्होंने यह कहा है कि कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मेरे किसी पत्र को संज्ञान में नहीं लिया। रवींद्र चव्हाण को क्यों बनाया बीजेपी अध्यक्ष? नितिन गडकरी ने बता दिया कारण

सबूत के बिना मैं कुछ नहीं कहूंगा - शेलके

संजय राउत के आरोपों पर विधायक सुनील शेलके ने कहा कि बिना किसी तरह के सबूत के राउत ने मेरे खिलाफ आरोप लगाए हैं। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि अगर उनके पास कोई जानकारी, दस्तावेज, या मुझे इस संबंध में कोई सरकारी नोटिस आया हो, या कोई जांच चल रही हो, तो वे सबूत पेश करें। जब तक वे सबूत प्रस्तुत नहीं करते, तब तक मैं कोई सफाई नहीं दूंगा।

आरोप लगाना राउत की पुरानी आदत - मिटकरी

वहीं दूसरी ओर, विपक्ष के विधायक रोहित पवार और जितेंद्र आव्हाड ने कहा है कि राउत के आरोपों में कुछ सच्चाई हो सकती है। वहीं राकां के विधान परिषद सदस्य अमोल मिटकरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “आरोप लगाना राउत की पुरानी आदत है।"

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल