धनंजय मुंडे और सुरेश धस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

Dhananjay Munde: संकट में पड़ी धनंजय मुंडे की विधायकी! काल बने सुरेश धस, 200 करोड़ के घोटालों पर बनाई लंबी लिस्ट

महाराष्ट्र में अजित पवार की एनसीपी के नेता धनंजय मुंडे की मुश्किलें अब खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। धनंजय मुंडे की विधायकी पर अब खतरा मंडरा रहा है और उनके लिए काल बनकर सुरेश धस सामने आ रहे है।

प्रिया जैस

मुंबई: मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भी राकां (अजित गुट) के नेता धनंजय मुंडे की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। कृषि विभाग में हुए लगभग 200 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर भाजपा विधायक सुरेश धस उनके खिलाफ ईडी में शिकायत दर्ज कराने वाले हैं। सरपंच संतोष देशमुख की हत्या की तस्वीरें वायरल होने के बाद 4 मार्च को धनंजय ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन उनकी मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं।

कुछ दिन पहले भाजपा विधायक धस ने आरोप लगाया था कि मुंडे के आशीर्वाद से कृषि विभाग में 200 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। उन्होंने कुछ सबूत भी सौंपे थे। अब इस मामले को लेकर मुंडे के खिलाफ धस ने ईडी से लिखित शिकायत करने की जानकारी दी है। वे इस संबंध में ईडी को पत्र लिखेंगे और सबूत भी सौंपेंगे।

सुरेश धस ने किया बड़ा दावा

धस ने दावा किया था कि तत्कालीन कृषि मंत्री धनंजय मुंडे और वाल्मिक कराड ने कृषि विभाग में 200 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। नैनो यूरिया में 21.26 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। 'डीएपी' से 56 करोड़ 76 लाख रुपये, बैटरियों से 45 करोड़ 53 लाख रुपये, कपास के 577 बोरों के प्रति बैग से 1250 रुपये लिए गए हैं।

धनंजय मुंडे और उनकी टीम ने 180 करोड़ 83 लाख रुपये का भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने मुंडे के कार्यकाल में हुए इस मामले की एसआईटी जांच कराने की मांग की थी। सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया भी कृषि विभाग में घोटाले का आरोप लगा चुकी हैं और मुंडे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

धनंजय मुंडे की बढ़ती मुश्किलें

बता दें कि बीड जिले में संतोष देशमुख हत्याकांड के बाद से धनंजय मुंडे की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस मामले में पहले ही मुंडे अपना मंत्री पद गंवा चुके है। इसके अलावा वे घरेलू मामलों में अपनी पहली पत्नी के साथ चल रहे केस में भी मुश्किलों में फंसे थे और अब सुरेश धस भी उनकी बड़ी पोल खोलने जा रहे है, जो कि अब उनकी विधायकी पर सीधा निशाना होगा।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल