ड्रग तस्करी प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई NCB की बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े नवीन चिचकर की एक साल की निवारक हिरासत

Mumbai Crime News: NCB मुंबई ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर नवीन चिचकर को PIT-NDPS एक्ट के तहत 1 साल के लिए हिरासत में लिया है। उसकी 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति भी फ्रीज कर दी गई है।

रूपम सिंह

NCB Mumbai Action: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मुंबई ने महाराष्ट्र में सक्रिय एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नार्को-क्रिमिनल नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की है। एजेंसी ने कथित ड्रग तस्कर नवीन गुरुनाथ चिचकर को 'प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक इन नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस' एक्ट के तहत निवारक हिरासत में लिया है।

एक साल की निवारक हिरासत

तमिलनाडु राज्य सलाहकार बोर्ड की मंजूरी के बाद 13 अगस्त को चिचकर की एक वर्ष की निवारक हिरासत की पुष्टि का आदेश जारी किया गया। इससे पहले भारत सरकार के संयुक्त सचिव की ओर से 15 मई को डिटेंशन ऑर्डर जारी किया गया था। इसके तहत चिचकर को 16 जून को पुणे की यरवदा जेल से चेन्नई की पुझल सेंट्रल जेल स्थानांतरित किया गया था।

विदेश से चला रहा था ड्रग नेटवर्क

NCB के अनुसार, वर्ष 2021 में मामला दर्ज होने के बाद चिचकर विदेश चला गया था। वह मुख्य रूप से थाईलैंड में रहकर अमेरिका और थाईलैंड के अंतरराष्ट्रीय आपूर्तिकर्ताओं के संपर्क में था। एजेंसी के मुताबिक वह मुंबई और नवी मुंबई में एयर कार्गो कंसाइनमेंट और ड्रग म्यूल्स के जरिए बड़ी मात्रा में कोकीन और गांजा पहुंचाने की कथित साजिश में शामिल था।

इंटरपोल रेड नोटिस के बाद मलेशिया में ट्रेस

चिचकर के खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद उसे मलेशिया में ट्रेस किए जाने की जानकारी सामने आई। वह NCB मुंबई और महाराष्ट्र पुलिस के कई प्रमुख NDPS मामलों में वांछित था। इन मामलों में LSD ब्लॉट्स, बड़ी मात्रा में कोकीन और कैनबिस गमीज की बरामदगी से जुड़े मामले शामिल हैं।

10 करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज

NCB की वित्तीय जांच में कथित अवैध ड्रग तस्करी से अर्जित संपत्तियों का भी पता चला। एजेंसी के अनुसार, चिचकर की 10 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्तियां और कई बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं।

नेटवर्क की वित्तीय जांच भी जारी

NCB की कार्रवाई केवल ड्रग तस्करी तक सीमित नहीं है। एजेंसी कथित नेटवर्क से जुड़े वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, निवारक हिरासत का उद्देश्य कथित ड्रग नेटवर्क की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना और आगे होने वाली अवैध तस्करी को रोकना है।

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक