नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Navi Mumbai International Airport की दमदार शुरुआत, 2 दिन में 10,000 यात्री

Navi Mumbai News: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने शेड्यूल ऑपरेशन के पहले दो दिनों में करीब 10,000 यात्रियों को संभाला है। उड़ानों की संख्या बढ़ाने और सुविधाओं के विस्तार पर काम जारी है।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai News In Hindi: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) शुरू होने के बाद अपने पहले 2 दिनों के शेड्यूल ऑपरेशन में लगभग 10,000 यात्रियों के यात्रा करने की जानकारी मिली है।

यह इस बात का संकेत है कि मुंबई का लंबे समय से प्रतीक्षित दूसरा एयरपोर्ट यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, एयरपोर्ट अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नवी मुंबई हवाई अड्डे ने 25 दिसंबर को 4,922 यात्रियों और 26 दिसंबर को 5028 यात्रियों को संभाला, जिससे कुल संख्या 10,000 के करीब पहुंच गई लेकिन शुरुआती हफ्ता एक चरणबद्ध तरीके से एयरपोर्ट ने कुछ प्रीमियम सुविधाएं अभी भी शुरू हो रही हैं।

ट्रांसपोर्ट एक्सेस विकसित हो रहा है, नवी मुंबई हवाई अड्डे के शुरुआती आंकड़ों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है हवाई अड्डा प्राधिकरण इस विशेष ध्यान दिया जा रहा है कि अगले ऑपरेशन कितनी जल्दी बढ़ाया जा सकता है।

एयरपोर्ट बयानों से संकेत मिलता है कि 25 दिसंबर को शेड्यूल सेवाएं शुरू होने के बाद बुक किए गए यात्री लोड फैक्टर में तेजी से वृद्धि हुई, जिसमें 24 दिसंबर की तुलना में आगमन और प्रस्थान लोड स्तरों में वृद्धि हुई।

12 घंटे में प्रतिदिन उड़ रही हैं 10 उड़ाने

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, प्रतिदिन 12 घंटे (सुबह 3 बजे से रात 8 बजे तक) ऑपरेशन की योजना, जिसमें लगभग 23 शेड्यूल दैनिक प्रस्थान और प्रति घंटे 10 उड़ानें शुरू की गई है। फरवरी 2026 से चौबीसों घंटे ऑपरेशन में बदलाव की योजना है, जिसमें 34 दैनिक प्रस्थान का विस्तारित शेड्यूल बनाया गया है। पहले दिन के ऑपरेशन में कई एयरलाइंस शामिल थी, रिपोर्ट्स में इंडिगो, अकासा एयर, एयर इंडिया एक्सप्रेस और स्टार एयर को नवी मुंबई हवाई अड्डे से शेड्यूल्ड सेवाएं चलाने वाली पहली कंपनियां शामिल हैं।

टर्मिनल के अंदर अभी लाउंज नहीं खुले

टर्मिनल के अंदर अभी लाउंज नहीं खुले हैं, लेकिन गर्म खाने के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं हवाई अड्डे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि एक अस्थायी लाउंज (लगभग 100 सीटें) कुछ ही दिनों में खुल सकता है, जबकि एक बड़ा 'अदाणी-1' लाउंज जल्द ही खुलने की उम्मीद है, जिसमें बिजनेस और इकोनॉमी बलास यात्रियों के लिए अलग-अलग एरिया होंगे।

ऑटो और टैक्सी स्टैंड का काम अभी भी अधूरा

इस हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए रात्रियों ने ऐप-वैस्त कैब पर भरोसा किया, क्योंकि शुरुआती ऑपरेटिंग विडो में ऑटो और टैपसी स्टैंड अभी भी अधूरे है। कुछ यात्रियों ने सड़क के साइन बोर्ड साफ न होने या गायब होने के बारे में बताया और कहा कि अप्रोच द्वाणस्ट्रक्चर के कुछ हिस्से पर अभी भी काम चल रहा था जिसकी वजह से यात्रियों को हवाई अड़े तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला