नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Navi Mumbai International Airport पर ट्रैफिक बढ़ा, फरवरी से इंटरनेशनल फ्लाइट की तैयारी

Maharashtra News: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने ऑपरेशन के 19 दिनों में 1.09 लाख यात्रियों को संभालते हुए खुद को देश के उभरते एविएशन हब के रूप में स्थापित किया है।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai News In Hindi: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई एयरपोर्ट ने अपने कमर्शियल ऑपरेशन के शुरुआती दिनों में ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। 25 दिसंबर से शुरू हुई यात्री उड़ानों के महज 19 दिनों के भीतर एयरपोर्ट से एक लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया है।

यह आंकड़ा नवी मुंबई को देश के उभरते एविएशन हब के रूप में स्थापित करता है। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, 12 जनवरी तक कुल 1।09 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई, जिसमें आगमन और प्रस्थान लगभग बराबर रहा।

10 जनवरी को एयरपोर्ट का अब तक का सबसे व्यस्त दिन रहा, जब एक ही दिन में 7,000 से अधिक यात्रियों को संभाला गया। यह संकेत है कि यात्री धीरे-धीरे इस नए एयरपोर्ट को अपनाने लगे हैं।

ट्रैफिक मूवमेंट में बढ़ोतरी

यात्री सेवाओं के साथ-साथ एयर ट्रैफिक मूवमेंट में भी लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। शुरुआती 19 दिनों में सैकड़ों उड़ानों का संचालन हुआ, जिनमें चार्टर्ड और जनरल एविएशन फ्लाइट्स भी शामिल रहीं, बैगेज हैंडलिंग सिस्टम की दक्षता भी इस दौरान सामने आई, जहां बड़ी संख्या में आने-जाने वाले सामान को बिना किसी बड़े व्यवधान के प्रोसेस किया गया।

खास बात यह है कि यात्री उड़ानों के साथ-साथ कार्यों ऑपरेशन की भी शुरुआत कर दी गई है। एयरपोर्ट ने सीमित समय में ही दर्जनों टन माल का परिवहन किया है, जिससे भविष्य में लॉजिस्टिक्स और व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार की संभावनाएं मजबूत हुई है। कनेक्टिविटी के लिहाज से दिल्ली, गोवा और बेंगलुरु सबसे व्यस्त रूट के रूप में उभरे हैं। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, फरवरी के बाद अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं शुरू करने की तैयारी भी अतिम चरण में है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी