नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (pic credit; social media) 
मुंबई

नवी मुंबई एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मेट्रो, एलिवेटेड रोड और उल्वे कोस्टल रोड को मिलेगी रफ्तार

Navi Mumbai International Airport की कनेक्टिविटी बढ़ाने पर खास जोर दिया गया है। मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट को मेट्रो से जोड़ने और उल्वे कोस्टल रोड परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने की घोषणा की गई है।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai Airport Metro Connectivity: महाराष्ट्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में नवी मुंबई को विशेष अहमियत देते हुए नवी मुंबई में बनाए गए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बेहतर कनेक्टिविटी देने पर विशेष जोर दिया गया है।

बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई और नवी मुंबई के हवाई अड्डों को मेट्रो ट्रेन से जोड़ने के काम को गति देने की बात कही है। मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई में बनने वाला इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब मेट्रो से जुड़ जाएगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा तेज होगी।

एलिवेटेड रोड और कोस्टल रोड

ठाणे और नवी मुंबई एयरपोर्ट के बीच एक एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी इस एलिवेटेड रोड के निर्माण में गति लाने की बात कही गई है। साथ ही, अटल सेतु को नवी मुंबई एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए उल्वे कोस्टल रोड प्रोजेक्ट का काम तेज गति से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कोस्टल रोड को जुलाई के महीने में आम लोगों के खोल दिया जाएगा। पता हो कि इस कोस्टल रोड का निर्माण सिडको द्वारा किया जा रहा है इस कोस्टल रोड के बनने के बाद अटल सेतु से नवी मुंबई हवाई अड्डे तक यात्रा सुगम हो जाएगी।

नवी मुंबई मेट्रो 2 का काम होगा शुरू

मुख्यमंत्री ने बजट में बताया कि नवी मुंबई के तलोजा से खांदेश्वर के बीच मेट्रो 2 परियोजना को जल्द ही शुरू किया जाएगा, इस परियोजना की लागत 5574 करोड़ के आसपास होगी, इस परियोजना पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। पता हो कि खांदेश्वर से नवी मुंबई हवाई अड्डे की जोड़ने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

नवी मुंबई हवाई अड्डे से मुबई के छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डे को जोड़ने वाली परियोजना पर काम शुरू किया जा चुका है इसके लिए सिडको ने सलाहकार कंपनी को नियुक्त करने का काम पूरा कर लिया है साथ ही इसका मार्ग भी निर्धारित किया जा चुका है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन