नवी मुंबई एयरपोर्ट (pic credit; social media) 
मुंबई

Navi Mumbai International Airport तैयार, 15 नवंबर से टिकट बुकिंग का आगाज

Navi Mumbai International Airport से उड़ानों की टिकट बुकिंग 15 नवंबर से शुरू होने जा रही है। इंडिगो, अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस शुरुआती चरण में कई घरेलू शहरों के लिए उड़ानें शुरू करेंगी।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के करीब हवाई जहाज पहुंच गये हैं। ऐसी जानकारी मिली है कि टिकट बुकिंग प्रक्रिया भी 15 नवंबर से ही शुरू होने वाली है।

बहुप्रतीक्षित नवी मुंबई हवाई अड्डे का उद्घाटन 8 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इससे पहले सिडको के एमडी और उपाध्यक्ष विजय सिंघल ने पुष्टि की थी कि पहली उड़ान दिसंबर 2025 तक शुरू हो जाएगी। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कि नवी मुंबई से सीधी उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग 15 नवंबर से शुरू होने की संभावना है।

इंडिगो, अकासा, एयर इंडिया शुरू करेंगी उड़ानें

पता हो कि इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइंस नए हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू करेंगी, जो शुरुआत में प्रमुख घरेलू शहरों को जोड़ेंगी, 28 मई को, इंडिगो ने नवी मुंबई हवाई अड्डे से वाणिज्यिक उड़ान शुरू करने की घोषणा करने वाली पहली एयरलाइन बन गई और कहा कि वह पहले चरण में 15 भारतीय शहरों के लिए 18 दैनिक प्रस्थान संचालित करेगी।

CISF ने एनएमआईए की कमान संभाली

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस देश भर के 15 शहरों के लिए प्रतिदिन 20 उड़ाने संचालित करेगी, जबकि आकाश एयर ने 100 साप्ताहिक घरेलू उड़ाने संचालित करने की घोषणा की है और फिर 2026 के शीतकालीन कार्यक्रम में इसे बढ़ाकर 300 घरेलू और 50 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने प्रति सप्ताह करने की योजना बनाई है।
  • लंबे समय से प्रतीक्षित हवाई अड्डे के उद्‌घाटन के बाद, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने इसकी सुरक्षा की कमान संभाली है। शुरुआती चरण में लगभग 900 कर्मियों को तैनात किया गया है, जिसे बाद में बढ़ाकर 1,800 कर दिया जाएगा, एनएमआईए भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड हवाई अहा है, जिसे 19,650 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा