रुपाली चाकणकर Vs रूपाली पाटिल (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

तांत्रिक अशोक खरात मामले में सियासी टकराव, रुपाली पाटिल ने रुपाली चाकणकर पर लगाए गंभीर आरोप

Rupali Patil vs Rupali Chakankar: नासिक के अशोक खरात मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। रुपाली पाटिल ने रुपाली चाकणकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की है।

अपूर्वा नायक

Nashik Ashok Kharat Case: नासिक के तथाकथित ज्योतिषी अशोक खरात के मामले को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) की दो महिला नेता आमने-सामने आ गई हैं। रुपाली ठोंबरे पाटिल ने राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

उन्होंने चाकणकर पर आरोप लगाया है कि खरात के यौन शोषण रैकेट की चाकणकर मास्टरमाइंड हैं। उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अन्यथा उन्होंने हाई कोर्ट में जाने की चेतावनी दी है। रूपाली पाटिल ने कहा कि खरात के हर काम में चाकणकर का हाथ देखा गया है।

यह सब एसआईटी के पास आ चुका है। चाकणकर को मुख्य मास्टरमाइंड बनाकर तुरंत गिरफ्तार करने की मांग मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की है। अगर चाकणकर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वह हाई कोर्ट जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 250 से 300 वीडियो सामने आ चुके हैं।

इससे पता चला है कि धोखेबाज खरात ने कई महिलाओं का शोषण और अत्याचार किया है। उसने बहुत ही घिनौने काम किए हैं। इन सबका कारण राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर हैं।

पहली नजर में लगता है कि उसने उनकी मिलीभगत से यह अत्याचार किया है। उन्होंने धोखेबाज को बचाने के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल किया है। एक साल पहले एक पत्रकार ने इस मामले का खुलासा किया था। रूपाली चाकणकर ने उस पत्रकार को धमकी दी थी।

आईएएस अधिकारियों पर भी हो कार्रवाई

रुपाली पाटिल के अनुसार चाकणकर महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के लिए जिम्मेदार हैं। सब कुछ एसआईटी जांच के दायरे में आ गया है। चाकणकर को सह-आरोपी बनाया जाए। इस मामले में दो लोगों ने वीडियो के जरिए खरात को ब्लैकमेल किया था।

फिर पुणे के एक सोशल वर्कर की मदद से समझौता करवाया गया था। यदि आईएएस अधिकारियों ने खरात की इस जुर्म में मदद की है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पूछा कि खरात ने 800 करोड़ रुपये कैसे जमा किए।

सुनील तटकरे ने रुकवाया था इस्तीफा

रुपाली पाटिल ने दावा किया है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजीत पवार राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से रुपाली चाकणकर का इस्तीफा चाहते थे। लेकिन पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने इस्तीफा रुकवा दिया था।

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट