Narhari Zirwal Video Controversy (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

मंत्री झिरवल विवादित वीडियो मामले में नया मोड़, तृतीय पंथी के भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Narhari Zirwal Video Controversy: मंत्री नरहरी झिरवल के कथित विवादित वीडियो मामले में नया मोड़ आया है, जहां मुंबई पुलिस ने एआई तकनीक से वीडियो एडिट कर वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया।

आंचल लोखंडे

Mumbai Police Investigation: महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से हड़कंप मचाने वाले खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवल के कथित 'आपत्तिजनक' वीडियो मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। मुंबई पुलिस ने राकां (अजीत पवार) पार्टी के नेता झिरवल से जुड़े एक वीडियो के साथ छेड़छाड़ करने और उसे प्रसारित करने के आरोप में एक तृतीय लिंगी व्यक्ति के भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस का मानना है कि इस वीडियो से आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का उपयोग करके छेड़छाड़ की गई थी। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में वीडियो में नजर आने वाले तृतीय लिंगी व्यक्ति, पवन यादव ने खुद सामने आकर कफ परेड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

कथित तौर पर ब्लैकमेल करने के इरादे से वीडियो प्रसारित

शिकायत के अनुसार, पवन के भाई ने कुछ महीने पहले रिकॉर्ड किए गए पुराने वीडियो को एआई (एआई) तकनीक के जरिए एडिट किया और उसमें छेड़छाड़ की। आरोपी भाई ने पवन को धमकाया था कि यदि उसे मंत्री के विभाग में नौकरी या पैसे नहीं दिलाए गए तो वह इस एडिटेड वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। अपनी मांगें पूरी न होने पर आरोपी ने कथित तौर पर ब्लैकमेल करने के इरादे से वीडियो प्रसारित कर दिया।

कानूनी कार्रवाई और जांच की दिशा

पवन यादव की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79, 351(1) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मंत्री झिरवल ने पहले ही स्पष्ट किया था कि दो-तीन अलग-अलग वीडियो को जोड़कर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी और मंत्री को इस संबंध में औपचारिक शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई थी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस साजिश में और कौन लोग शामिल हैं।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी