नरहरि झिरवल का वीडियो वायरल (सौजन्य-एक्स) 
मुंबई

मंत्री नरहरी झिरवल का 'अश्लील' वीडियो वायरल, महाराष्ट्र की राजनीति में नया बवाल, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

Narhari Zhirwal Viral Video News: मंत्री नरहरि झिरवल के कथित वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप! कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा। जानें पवन यादव और इस विवाद का पूरा सच।

प्रिया जैस

Maharashtra FDA Minister Controversy: मुंबई में एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद राज्य की राजनीति में हड़कंप, मच गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि झिरवल का एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उनके सरकारी निवास पर रिकॉर्ड किया गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो ट्रांसवूमन पवन यादव के साथ का बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि वीडियो को पवन यादव के भाई रवि यादव ने सार्वजनिक किया, लेकिन वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है।

मंत्री पद से हटाएं: सपकाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने इसे 'नैतिक पतन का ज्वलंत उदाहरण' बताते हुए मुख्यमंत्री से नरहरि झिरवल को तत्काल मंत्री पद से हटाने की मांग की है। हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि से इस तरह के आचरण की अपेक्षा नहीं की जा सकती और यह सार्वजनिक जीवन की मर्यादा का उल्लंघन है।

विवादों से झिरवल का पुराना नाता

गौरतलब है कि पिछले महीने भी नरहरि झिरवल के विभाग में एक रिश्वत कांड सामने आया था। उनके विभाग के एक कर्मचारी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में भी विपक्ष ने झिरवल से इस्तीफे की मांग की थी।

राकां के लिए बढ़ीं मुश्किलें

इस घटनाक्रम के बाद राकां (अजीत पवार) के लिए एक और संकट खड़ा होता नजर आ रहा है। इससे पहले भी पार्टी से जुड़े अन्य नेताओं पर विवादों के कारण कार्रवाई हो चुकी है।

पवन यादव पर पहले से हैं आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पवन यादव घर पहले से ही जबरन वसूली (खंडणी) के आरोप है। मुंबई के कुरार पुलिस थाने में उसके खिलाफ धमकी और वसूली का मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक जारी, मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई के लिए रणनीति पर मंथन

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो