प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Crime News: टैक्सी चालकों को निशाना बनाता था अपराधी, मोबाइल और GPay पासवर्ड लूटकर उड़ाए 83 हजार

Maharashtra News: मुंबई के नागपाड़ा इलाके में टैक्सी चालकों को धमकाकर मोबाइल और ऑनलाइन बैंकिंग पासवर्ड लूटने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक ड्राइवर से 83 हजार रुपये ठगे है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: नागपाड़ा पुलिस ने टैक्सी चालकों को धमकाकर मोबाइल फोन और ऑनलाइन बैंकिंग पासवर्ड चुराने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तेलंगाना के हैदराबाद जिले के बजारा हिल्स निवासी जुबैर इरफान सैयद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार यह घटना 24 अगस्त 2025 की है। आरोपी नागपाड़ा क्षेत्र में एलेक्जेंड्रा सिनेमा के पास टैक्सी चालक श्री रामदुलार यादव की टैक्सी में यात्री बनकर बैठा। उसने चालक को अलग-अलग जगहों पर ले जाने के लिए कहा और अंत में टैक्सी को ताड़देव स्थित आरटीओ लेन में ले गया।

वहां आरोपी ने अचानक चाकू दिखाकर टैक्सी चालक पर हमला किया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद उसने जबरदस्ती गूगल पे का पासवर्ड हासिल कर चालक के बैंक खाते से 83 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए।

शिकायत के बाद तेज हुई जांच

पीड़ित की शिकायत पर नागपाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी ज्ञानेश्वर शेंडगे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने नागपाड़ा, बांद्रा, खार, ताड़देव, कुर्ला, अंधेरी और ग्रांट रोड समेत कई इलाकों में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

शहर बदलकर छिपता था आरोपी

लगातार तकनीकी जांच और विश्लेषण के बाद आरोपी की पहचान की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का कोई स्थायी ठिकाना नहीं था। वह अपनी पहचान छिपाने के लिए बार-बार शहर बदलता रहता था और अधिकतर छात्रावासों में ठहरता था, जिससे पुलिस को उसकी लोकेशन ट्रेस करने में कठिनाई हो रही थी।

आगे की जांच जारी

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने इस तरह की और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। साथ ही अन्य पीड़ितों की तलाश भी की जा रही है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG