वोट के बदले नोट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Maharashtra News: प्रचार थमते ही चुनावी अराजकता, पैसे बांटने से लेकर हिंसा तक, वोट के बदले नोट

Maharashtra Local Body Election: प्रचार थमने के बाद भी मनपा चुनाव में धनबल और हिंसा का खुला खेल जारी रहा। राज्यभर से पैसे बांटने, मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: मनपा चुनाव के लिए मंगलवार को प्रचार का समय समाप्त होने के बाद विभिन्न दलों के नेता अपना एजेंडा चलाते रहे। देर रात वोटरों को लुभाने के लिए पैसे बांटने के कई मामले सामने आए हैं। पैसों का खेल बेखौफ चलता रहा। जबकि राज्य निर्वाचन आयोग इस खेल को रोकने में फेल रहा।

कहीं मारपीट तो कहीं तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई हैं। मनपा चुनाव धन बल के साथ ही हिंसक भी हो गया है। कल्याण-डोंबिवली में बीजेपी और शिंदे गुट आपस में भिड़ गए। शिंदे गुट ने बीजेपी पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। इस घटना में चार पदाधिकारी घायल हुए हैं।

बदलापुर में बीजेपी के ही दो गुट आमने-सामने आ गए, पनवेल में वार्ड क्रमांक 17 में मनसे ने बीजेपी पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। इसीतरह बोरीवली में बीजेपी उम्मीदवार सीमा शिंदे पर मनसे ने पैसे बांटने का आरोप लगाया है। सायन में शिवसेना (ठाकरे गुट) और बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

ठाकरे गुट की उम्मीदवार ने बीजेपी पर वोटरों को पैसे बांटने के आरोप लगाए हैं। चेंबूर में पैसों से भरे लिफाफे बांटने के आरोप लगे है, भायंदर में पैसे बांटते एक महिला को अरेस्ट किया गया है। वसई में एक व्यक्ति को पैसे बांटते पकड़ा गया है।

नाला सोपारा में लड्डू के पैकेट बांटने का आरोप बीजेपी पर लगा है। पुणे में अजीत की पार्टी के प्रत्याशी पर नकली चांदी बांटने का आरोप लगाया है। पिपरी-चिंचवड में मतदाताओं को वाशिंग मशीन बांटने की शिकायत मिलने के बाद चुनाव आयोग के उड़न दस्ते ने रहाटणी के गणराज कॉलोनी से 19 वाशिंग मशीन जब्त की है। इसके अलावा राज्य भर में वोटरों को लुभाने के कई मामले सामने आए है।

खूब चली दारू-मटन की पार्टी

  • विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की ओर से वोटरों को लुभाने के लिए दारू चिकन-मटन-बिरयानी पार्टियां दी गई।
  • रात भर जाम से जाम टकराता रहा। कई जगहों पर पैसों के पैकेट और महिलाओं को साड़ियां बांटने के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

विपक्षी उम्मीदवारों पर हमले हर्षवर्धन सपकाल

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया है कि चुनाव में धन- बल का खेल जारी है। नांदेड़ मनपा के प्रभाग क्रमांक 1 में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के पति पर अज्ञात लोगों ने तलवार से जानलेवा हमला किया।

सोलापुर में एक उम्मीदवार की हत्या हुई, जबकि अकोट और खालापुर में भी हत्याओं की घटनाएं सामने आई हैं। राज्य के कई उम्मीदवारों को धमकियां दी गई, उनके परिवारजनों को डराया-धमकाया गया।

वंचित बहुजन आघाड़ी ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि औरंगाबाद मनपा चुनाव में वार्ड नंबर 24 में सतीश गायकवाड़ को जनता का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। घबराई बीजेपी ने साम, दाम, दंड, भेद अपनाना शुरू कर दिया है। मंगलवार की रात बीजेपी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर हर वोट के लिए 2000 रुपये बांटे।

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार